Page 848

देहरादून सर्राफा में सोना-चांदी स्थिर

देहरादून, देहरादून सर्राफा में सप्ताह के पहले दिन बाजार के प्रभाव से महंगी धातु सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के मांग कम होने से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। सोमवार को देहरादून सर्राफा में शुद्ध सोना 33,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई के साथ स्थिर रही। वहीं...

स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों ने कराई जांच

गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार को चिकित्सालय की पहली वर्षगांठ पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पथरी, बवासीर, हर्निया व अन्य रोगों के सात सफल ऑपरेशन के साथ तीन सौ मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय को एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ बड़ी...

प्रकाश पंत ने जनता के​ मन के बजट के लिए 1127 लोगों से किया संवाद

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जनता के सुझाव से ही राज्य का बजट तैयार करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पन्त ने रविवार को आगामी वित्त बजट फाइनल करने से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जन संवाद के जरिये सुझाव लिए। संवाद कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ शेयर की फोटो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिनेमा संग्रहालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान बॉलीवुड कलाकारों के साथ की कई तस्वीरें साझा की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा भोसले, जितेंद्र, आमिर खान और मनोज कुमार के साथ तस्वीरें साझा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय संग्रहालय को विजिट करने की...

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा की डिनर डिप्लोमेसी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज

देहरादून। जनवरी माह की सर्दी में उत्तराखंड की राजनीति गर्मा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की हाल ही में हुई डिनर पार्टी के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसके कारण राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डिनर पार्टी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहुंचकर तमाम कयासों को पिछले धकेल दिया। पूर्व...

उत्तराखण्ड में अगले 48 घंटे में बर्फबारी के आसार, चेतावनी जारी

बागेश्वर
देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में सोमवार की सुबह से राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और देहरादून के साथ ही नैनीताल में बारिश के आसार है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन को सर्तक रहने...

ऑल वेदर रोडः बाइपास का विरोध देखते हुए किया बदलाव

गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड योजना के तहत प्रस्तावित हेलंग-मारवाडी बाईपास निर्माण को लेकर जोशीमठ नगरवासियों को विरोध को देखते हुए बीआरओ ने योजना में बदलाव कर लिया है। अब बीआरओ ने हेलंग-मारवाडी बाईपास को वन वे बनाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को जोशीमठ में ऑल वेदर रोड योजना के निर्माण को लेकर बीआरओ...

घाटे से उबरने के लिए पर्यटक गृह को निजी हाथों में सौंपे जाने की तैयारी

गोपेश्वर। गढ़वाल मंडल विकास निगम घाटे से उबरने के लिए राज्य के 21 पर्यटक आवासों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है। इन 21 आवास गृहों में से पांच चमोली जिले के भी हैं, जो अब पीपीपी मोड में संचालित होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें...

सीएम त्रिवेंद्र मोदीवंशी, मैं रघुवंशीः हरीश रावत

हरीश रावत
हरिद्वार। धर्मनगरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को छात्रवृत्ति घोटाले और राम मंदिर पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हरीश रावत ने सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अपना वंश तलाशने की सलाह दी। साथ ही हरीश रावत ने मुख्मंत्री को मोदीवंशी कहकर राम का अपमान करने वाला बताया। हरीश रावत ने छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर चल रही एसआईटी...

शराब की तस्करी करते पांच गिरफ्तार

देहरादून। थाना रानीपोखरी पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों लग्जरी वाहनों में भारी मात्रा में शराब लेकर पहाड़ों में आपूर्ति करने जा रहे थे। पांचों के पास से करीब 88 पेटी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस ने रविवार सुबह के समय चेकिंग...