Page 847

बर्फबारी से सरस्वती शिशु मंदिर ध्वस्त, टला बड़ा हादसा

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का भवन मंगलवार को अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि वर्षा और हिमपात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवकाश की घोषणा की थी, इस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवचंद सिंह राणा ने बताया कि मौसम विभाग की भारी...

दून पहुंचे अभिनेता शाहिद कपूर, असली बर्फ में होगी फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग

बर्फबारी ने फिल्म 'कबीर सिंह' की प्रोडेक्शन टीम के चेहरे भी खिला दिए हैं। दरअसल, देहरादून और मसूरी में फिल्म की शूटिंग होनी थी। गाने की डिमांड के अनुसार इसके लिए आर्टिफिशियल स्नोफॉल कराया जाना था, लेकिन मसूरी में हुई बर्फबारी के बाद अब असली बर्फ में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए देर शाम...

कंगना ‘तनु वेड्स मनु’ के तीसरे सिक्वल में भी करेंगी काम

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत 'तनु वेड्स मनु' के तीसरे सिक्वल में भी काम करेंगी। कंगना ने अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन के दौरान इसकी पुष्टि की है। कंगना ने कहा कि मैं अपनी फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त थी, जिस कारण जीरो के किसी ट्रायल में भी नहीं जा सकी, लेकिन आन्नद हमारी फिल्म का एक...

दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Prices
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। गत वर्ष अक्टूबर माह के मध्य से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में गिरावट का दौर जारी था लेकिन नए वर्ष में कीमतों में बढ़ोत्तरी का...

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्तिक आर्यन को बताया ‘रॉकस्टार’

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्तिक आर्यन को खुद को लूजर कहे जाने पर ट्वीट कर उन्हें 'रॉकस्टार' बताया है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुबई में हुए सिनेमा संग्रहालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके की एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की। इस फोटो में कार्तिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे...

केदारनाथ में पांच फिट तक बर्फ गिरने से तापमान माइनस दस डिग्री

रुद्रप्रयाग, जिले में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ में पांच फिट तक बर्फ पड़ी है। इससे केदारनाथ का तापमान माइनस दस डिग्री हो गया है। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित रहा। मार्ग...

देहरादून सर्राफा में सोना में तेजी, चांदी सुस्त

देहरादून, देहरादून सर्राफा में सप्ताह के दूसरे दिन सोने की कीमतों में मामुली बढ़त देखने को मिली, जबकि चांदी में गिरावट जारी है। शुरद्ध सोना गिरावट के बाद आज दस रुपये चढ़कर 33,160 रुपये पर पहुंच गया वही चांदी 350 रुपये टूटकर 39,500 रुपये आ गई। मंगलवार को देहरादून सर्राफ बाजार में पीली धातु शुद्ध सोना 10 रुपये तेजी के...

ऋषिकेश एम्स ने मुजफ्फरनगर में कैंप लगाकर छात्राओं को किया जागरूक

ऋषिकेश , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित मासिक जनजागरूकता अभियान के तहत मुजफ्फरनगर के दो विद्यालयों में सैकड़ों छात्राओं को सर्विक्स कैंसर गर्भाशय के मुख के कैंसर को लेकर जागरूक किया गया। संस्थान के स्त्री रोग विभाग की ओर से आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि, "कम उम्र...

आईसीसी वार्षिक पुरस्कारों में विराट कोहली का धमाल

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया दिया।विराट कोहली ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए दिए जाने वाले सर गैरीफिल्ड सोबर्स ट्रॉफी, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी एकदिवसीय प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता। कोहली यह तीनों खिताब एकसाथ जीतने वाले...

मेले से संस्कृति और परंपराएं रहती हैं जीवन्त

हल्द्वानी,  विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि मेलों से जहां हमारे स्वयं सेवी संस्थाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी,वहीं इस प्रकार के आयोजन से उनके उत्पाद को जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मेले हमारी संस्कृति को जीवन्त रखने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं से रूबरू कराने का प्रमुख साधन है। बतौर मुख्य अतिथि विधायक...