उत्तराखण्ड कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा महासू देवता से आगाज

0
541

देहरादून, आगामी चुनावों में भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच में रखने के लिए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हनोल के महासू देवता से आगाज हो गया। इस यात्रा में नरेन्द्र मोदी और त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल नाकामियों व कांग्रेस की उपलब्धियों को लोकसभावार रखी जाएगी। इस मौके पर प्रीतम के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी है।

No

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में चकराता स्थित हनोल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पार्टी की यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा 25 जनवरी को मुनिकीरेती जनसभा के साथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, अजय सिंह, दीवान सिंह तोमर के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता यात्रा पर निकले। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने भाजपा की डबल इंजन को जनविरोधी बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की मंशा ठीक नही है। प्रदेश से लेकर देश की जनता में सरकार के कार्यो को लेकर आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के जरिए जनता के सामने केंद्र और राज्य सरकारों की विफलताओं के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। कहा कि केन्द्र मोदी सरकार का पांच साल पूरा होने वाला है लेकिन एक भी अपने वादों को पूरा नही कर पाई। जिससे जनता भाजपा की नीतियों से आहत है। इसलिए केन्द्र के साथ राज्य की सत्ता में बदलाव का मन बनाया है।

परिवर्तन यात्रा के लिए कांग्रेस की और से जारी परिपत्र में राफेल खरीद, जीएसटी, नोटबंदी, कृषि, रोजगार, शिक्षा, महंगाई, राम मंदिर, गंगा सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इसके अलावा, राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल की विफलताओं में किसान, एनएच 74, भ्रष्टाचार-लोकायुक्त, कानून व्यवस्था, सरकार को हांकता हाईकोर्ट, आबकारी नीति, रोजगार, शिक्षा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आंकड़ों के साथ बातें सामने रखी गई हैं। वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताने पर जोर दिया गया है।

प्रथम चरण में हनोल से यात्रा शुरू होकर आराकोट, त्यूनी, जनपद उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला, नौगांव, बडकोट, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, जनपद टिहरी के लम्बगांव, घनसाली, नई टिहरी, चम्बा, नरेन्द्रनगर आदि विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इसी तरह यह यात्रा राज्य के पांचों लोकसभा में पांच चरणों में पूरा करेगी।