मसूरी : कार खाई में गिरी, चार की मौत

0
564
ब्रह्मपुरी
FILE

मसूरी कैंपटी मार्ग पर होटल वाइल्ड फ्लावर हाउस के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्‍ची शामिल है। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार चालक बहुत तेजी से कार चला रहा था, वह मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

नाम पता मृतक
1. मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मुशर्रफ निवासी ग्राम हाथीपुर जिला मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष
2.आयशा पत्नी मोहम्मद रिहान निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
3.आसमीन पत्नी अरशद निवासी ग्राम ननकार जिला मुरादाबाद उम्र 30 वर्ष
4.कुमारी इलमा पुत्री अरशद निवासी उम्र 4 वर्ष

नाम पता घायल
1.अरशद पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ननकार जिला मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष(गंभीर) ड्राइवर
2.अर्श पुत्र अरशद निवासी उपरोक्त उम्र 10 वर्ष
3.अलीजा पुत्री अरशद निवासी उपरोक्त उम्र 3 वर्ष
4.अनस पुत्र रिहान निवासी ग्राम हाथीपुर जिला मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष
5. असद पुत्र रिहान निवासी उपरोक्त उम्र 10 वर्ष

मृतक रिहान का सागा भाई भी साथ था, घायलों को सेंट मेरी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ले जाया गया। इसके अतिरिक्त मृतको की बॉडी को खाई से निकालने का रेसक्यू आपरेशन जारी है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।