Page 679

वन विभाग की भूमि पर अवैध पार्किंग के नाम वसूली

ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है। इसके कारण स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।   नगर निगम के मुख्य आयुक्त सीएस चौहान का कहना है कि चार धाम यात्रा के चलते ऋषिकेश के तमाम मार्गों पर वाहनों की पार्किंग को रोकेने के लिए...

मसूरी : कार खाई में गिरी, चार की मौत

ब्रह्मपुरी
मसूरी कैंपटी मार्ग पर होटल वाइल्ड फ्लावर हाउस के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्‍ची शामिल है। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं...

दूसरे दिन भारत की कमाई 31 करोड़

मुंबई, रिलीज के पहले दिन 42.30 करोड़ का रिकार्डतोड़ कारोबार करने वाली सलमान खान की फिल्म भारत ने बाक्स आफिस पर दूसरे दिन का रिकार्डतोड़ कारोबार करने वाली सलमान खान की फिल्म भारत ने बाक्स आफिस पर दूसरे दिन 31 करोड़ का कारोबार किया। दो दिनों में फिल्म की कमाई 73.30 करोड़ हो गई। दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में...

करण जौहर की कंपनी की पहली हॉरर फिल्म

मुंबई,  करण जौहर की कंपनी अब पहली बार हारर फिल्मों के जॉनर में कदम रखने जा रही है। सोशल मीडिया पर करण जौहर ने अपनी कंपनी की नई फिल्म को लेकर एक पोस्ट में एक नई फिल्म की घोषणा करने की बात कही है। पोस्ट में शशांक खेतान का नाम है, जो इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस पोस्ट में...

सांसद रवि किशन का मुंबई में स्वागत

मुंबई,  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट जीतकर पहली बार संसद भवन पंहुचने वाले भोजपुरी स्टार रवि किशन इस जीत के बाद पहली बार मुंबई पंहुचे, तो समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुंबई के विर्ले पारले में हुए एक स्वागत समारोह में शामिल हुए रवि किशन ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने निर्वाचन...

आईएमए पासिंग आउट: भारतीय सेना को मिले 382 जांबाज अफसर

(देहरादून) कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा..ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा।' आत्मविश्वास से लबरेज 459 जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे, तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।...

देहरादून के छात्रों  ने इंटरनेशनल ओलिंपियाड में दिखाई अपनी प्रतिभा

देहरादून,  विश्व के सबसे बड़े ओलिंपियाड, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलिंपियाड 2018-19 में देहरादून  के छात्रों ने इंटरनेशनल रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। ओलंपियाड परीक्षा 2018-2019 में  तीस देशो के  1400 शहरो से 50,000 स्कूलों के  लाखो छात्र  शामिल हुए । देहरादून से 24000 छात्रों ने इस ओलिंपियाड परीक्षा में हिस्सा लिया  । शहर से नेशनल साइंस...

केदारनाथ में दुर्व्यवहार मामले में जिलाधिकारी को जांच के निर्देश

देहरादून,  केदारनाथ धाम में गुरूवार को कथित रूप से एक परिवार के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार  करने के मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केदारनाथ धाम में इस वर्ष अभी तक लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं। कभी भी इस तरह की...

वाहनों से होने वाले प्रदूषण से दूनवासियों को मिलेगा छुटकारा

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून व ऋषिकेश के लिए नेचुरल गैस पाइप लाइन व सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजक्ट की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "नेचुरल गैस पाइप लाईन के विस्तार में यह ध्यान रखा जाए कि इससे देहरादून, हरिद्वार व...

निसंतान दंपत्तियों को अब एसएमआई में आईवीएफ तकनीक की सुविधाओं का लाभ

देहरादून,  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एसएमआई) में भी अब आईवीएफ की सुविधा मिल सकेगी। उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले निसंतान दम्पत्तियों को आईवीएफ तकनीक की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय व अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके बिहारी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि, "अस्पताल...