देहरादून के 61वें जिलाधिकारी के रूप में रविशंकर ने संभाला कार्यभार
देहरादून, देहरादून जिले के 61वें जिलाधिकारी के रूप में सी रविशंकर ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है, इससे पहले वे रविशंकर प्रबंध निदेशक सिडकुल के पद पर तैनात थे।
नवआंगतुक जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के रूप में तथा कोषागार के डबल लॉक का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर इससे...
कंगना और उनकी बहन के खिलाफ समन जारी
मुंबई, आदित्य पंचोली द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में बुद्धवार को कंगना और उनकी बहन रंगोली को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन दोनों अदालत में हाजिर नहीं हुईं। अदालत की ओर से अब दोनों बहनों के खिलाफ अलग अलग समन जारी किए हैं।
आदित्य पंचोली की ओर से अदालत में पेश हुईं उनकी वकील श्रेया...
19 जुलाई को ऋषि कपूर की फिल्म
मुंबई, कैंसर से मुक्त होकर अमेरिका के एक अस्पताल से घर वापसी का इंतजार कर रहे ऋषि कपूर को जल्दी ही फिल्मी परदे पर देखा जाएगा। उनकी नई फिल्म झूठा कहीं का का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है और फिल्म को अगले महीने 19 जुलाई को रिलीज करने की घोषणा की गई है।
समीप कंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म...
गुलाब : घर-आंगन की बढ़ाये शोभा, छह लाख तक प्रति हेक्टेयर की कमाई के साथ
कहीं भी उगा सकते हैं गुलाब, हो जाएंगे मालामाल
किसी का स्वागत करना हो या देवताओं को चढ़ाना हो हर जगह गुलाब के फूल का महत्व है। आज हर रंग में गुलाब का फूल उपलब्ध है। गुलाब की खेती सहफसली के रूप में भी किया जा सकता है। किसी भी फसल के मेड़ों पर या घरों में भी लगाकर इससे...
फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के विरोध में ब्राह्मणों ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नेतृत्व में ब्राह्मण सभा, देवभूमि सिविल सोसाइटी एवं परशुराम सेना सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने फिल्म आर्टिकल-15 के विरोध में चन्द्राचार्य चौक पर नारेबाजी की, फिल्म कलाकार आयुष्मान खुराना का पुतला फूंका। फिल्म के पोस्टराेें को भी जलाया गया। सभी ब्राह्मण समाज ने फिल्म को बैन करने की पुरजोर मांग की।
अखिल...
महिला ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला कराया दर्ज
गोपेश्वर, चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के भिकोना गांव निवासी शीला देवी ने गुरूवार को थाना पोखरी में दो महिलाओं के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने पूर्व में भी इन महिलाओं पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने शीला देवी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरु...
स्वच्छता अभियान में तीन हजार का वसूला जुर्माना
अल्मोड़ा, जिला प्रशासन व नगरपालिका परिषद द्वारा गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरपालिका द्वारा गन्दगी व सीवर को खुले में छोड़ने पर लोगों का चालान कर कुल तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
नगर पालिका क्षेत्र के एनटीडी वार्ड में समस्त विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं गण्यमान्य नागरिकों द्वारा प्रातः छह बजे से आठ बजे तक विशेष स्वच्छता...
आईजी गुंजियाल के जिम्मे होगी कुंभ मेले की सुरक्षा
हरिद्वार, उत्तराखंड सरकार के लिए आगामी 2021 में होने वाला महाकुंभ सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने महाकुंभ 2021 को लेकर मेला अधिकारी और आईजी कुंभ की जिम्मेदारी दो तेजतर्रार अधिकारियों को सौंपी है।
महाकुंभ 2021 के लिए दीपक रावत को डीएम पद से हटाकर मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि कुंभ के...
एनएसए अजीत डोभाल अपने गांव में स्थानांतरित करेंगे अपना वोट
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भरोसा दिया है कि वह भी उत्तराखंड में अपने मूल गांव से निरंतर जुड़ने के क्रम में हैं और जल्द ही अपना वोट अपने मूल गांव में स्थानांतरित करेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यह भरोसा राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को दिया है। पलायन से खाली हो...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के ओएसडी समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं के फेसबुक पेज हैक
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) धीरेंंद्र सिंह पंवार समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं के फेसबुक पेज हैक कर लिए गए हैं। फेसबुक से कई लोगों को अश्लील मैसेज और फोटो भेजे गए हैं, हैकरों ने आईडी में नाम बदल दिया है।
विशेष कायाधिकारी पंवार ने कहा कि उनके समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के फेसबुक पेज साइबर हैकरों ने हैक कर लिए हैं, जिसके...


























































