शुक्रवार को होगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास
प्रधानमंत्री के सैन्यधाम के संकल्प की दिशा में बड़ी पहल। 42 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर। राज्य के युवाओं को समुद्र में चुनौतीपूर्ण कैरियर का मिलेगा सुनहरा अवसर।देवभूमि व वीरभूमि के रूप में दुनियाभर में पहचान रखने वाले उत्तराखण्ड को सैन्यधाम बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। शुक्रवार को देहरादून के कुंआवाला (हर्रावाला)...
उच्च हिमालयी क्षेत्र मल्ला जोहार में पैदल रास्ते जानलेवा
पिथौरागढ़, उच्च हिमालयी क्षेत्र मल्ला जोहार में पैदल रास्ते जानलेवा बन गए है। पैदल पुल इस बार ग्लेशियर के आने के बाद क्षतिग्रस्त हो गए जिनसे आर पार जाना अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा है। फिलहाल अभी आवागमन कच्चे पुल व रास्तों से हो रहा है। पैदल पुल की मरम्मत नहीं हुई तो बरसात के बढ़ते ही...
सलमान के खिलाफ एक और कोर्ट केस
मुंबई, सलमान खान के खिलाफ एक और मामला अदालत में दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, गत अप्रैल में सलमान के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ मारपीट और उसका कैमरा छिनने के मामले में अब मुंबई के अंधेरी के मेट्रोपोलिटन जज की अदालत में केस दर्ज कराया है।
पत्रकार अशोक पांडे की ओर से उनके वकील नीरज गुप्ता...
अस्पताल में चिकित्सकों के मोबाइल उपयोग पर लगाई रोक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून और गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केंद्र के कर्मचारी या चिकित्सक अब कार्य के समय मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। यदि कोई कर्मचारी या चिकित्साधिकारी ऐसा करता पाया गया तो संबंधित चिकित्सक या कर्मचारी की सेवा पुस्तिका में इसका उल्लेख करते हुए उनकी वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी जाएगी।...
दो से ज्यादा बच्चे वाले नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, शैक्षिक योग्यता भी तय
कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच पंचायती राज संशोधित विधेयक सदन में पेश किया गया। संसदीय कार्यमंत्री मैदान कौशिक ने कहा कि अब पंचायत चुनाव में केवल दो बच्चों वालों को ही लड़ने का मिलेगा मौका मिलेगा। साथ ही आवेदक की न्यूनतम शेक्षिक योग्यता भी तय कर दी गई है।
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस के तेवर सीएम कार्यालय...
बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बदहाल संचार व्यवस्था
गोपेश्वर, बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को बदहाल संचार व्यवस्था से दो-चार होना पड़ रहा है। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर संचार सेवा के पुख्ता इंतजाम न होने से तीर्थयात्री परिजनों को अपनी कुशलता की सूचना नहीं दे पा रहे हैं। यात्रा शुरू होने से लेकर अभी तक बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के साथ ही...
बिल भुगतान के लिए अदानी इलेक्ट्रिसिटी की नई पहल
मुंबई, अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) ने बिल भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जीनियस पे लॉन्च किया। यह सुविधा खुद से भुगतान करनेवाला एक कियोस्क है, जो बिल भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाता है। जीनियस पे के लॉन्च के साथ ही एईएमएल ने बिल भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाया है और अब ग्राहकों को...
विडंबना: उत्तराखण्ड का तीन दिवसीय सत्र 11 घण्टे 16 मिनट चला
देहरादून, उत्तराखण्ड विधान सभा का तीन दिवसीय सत्र 11 घण्टे 16 मिनट तक चला। इसमें दो प्रस्ताव एवं सभी 19 याचिकाओं सदन के पटल पर रखी गईं। सत्र आज बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।
विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने सदन की कार्यवाही के सुचारू रूप से चलने के लिए...
शाही शादी के आयोजन के लिए गठित निगरानी दल की डीएम ने ली बैठक
गोपेश्वर, जोशीमठ औली में बुधवार को जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने औली में आयोजित शाही विवाह समारोह के लिए गठित निगरानी दल के सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट का अवलोकन कर समीक्षा की। स्वाति ने निगरानी दल को 28 जून को औली का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर फाइनल रिपोर्ट संकलित करने के निर्देश...
पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की धरपकड़ जारी
हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण एक वायरल वीडियो है, जिसमें शराब माफिया और उनके लोग पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं। इसमें इलाके की पार्षद ने भीड़ और शराब माफिया को उकसा कर न सिर्फ पुलिसकर्मी को पीटा बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। कई घंटों तक...


























































