फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के विरोध में ब्राह्मणों ने किया प्रदर्शन

0
505
हरिद्वार, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नेतृत्व में ब्राह्मण सभा, देवभूमि सिविल सोसाइटी एवं परशुराम सेना सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने फिल्म आर्टिकल-15 के विरोध में चन्द्राचार्य चौक पर नारेबाजी की, फिल्म कलाकार आयुष्मान खुराना का पुतला फूंका। फिल्म के पोस्टराेें को भी जलाया गया। सभी ब्राह्मण समाज ने फिल्म को बैन करने की पुरजोर मांग की।
अखिल ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि, “फिल्म ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश है और सत्य घटना को असत्य रूप में जनता के सामने परोस कर सामाजिक समरसता को खत्म करने की एक सोची समझी चाल है। इसमें ब्राह्मण और महन्तों के नाम लेकर बदनाम किया गया है, परिषद इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”
प्रदेश संयोजक बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि, “फिल्म में ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को अभियुक्त दर्शा कर उन्हें कलंकित किया गया है। इससे उनका चारित्रिक हनन हुआ है जिसको लेकर समस्त ब्राह्मणों में आक्रोश है।”
देवभूमि सिविल सोसाइटी के बाबा बलराम दास हठयोगी ने कहा कि, “फिल्म में सन्तों को भी बदनाम किया जा रहा है। जूना अखाड़े के स्वामी भाष्कर पुरी महाराज ने कहा कि यह फिल्म हिन्दू समाज में विद्वेष फैलाने वाली है। जब तक इसमें संशोधन न हो जाए तब तक इसे रिलीज न किया जाए।”