मारपीट का विरोध करने पर पति ने दिया तीन तलाक
हरिद्वार, सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर में सामने आया है, जहां विवाहिता ने अपने पति के अमानवीय व्यवहार का विरोध किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। अब पीड़ित ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बुधवार...
औली में संपन्न शाही शादी का निगरानी दल ने लिया जायजा
गोपेश्वर, औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों के शाही शादी संपन्न होने के बाद जोशीमठ नगर पालिका ने औली में साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया है।जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में निगरानी दल के आला अधिकारियों ने औली में विवाह समारोह के सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निगरानी...
इंटरनेशनल खिताब जीत कर देश का नाम करूंगी रोशन
देहरादून, मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता डॉक्टर रचना ने कहा कि अमेरीका के लास वेगास में होने वाले इंटरनेशनल इवेंट में देश की तरफ से खिताब जीत भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।
खिताब जीतने के बाद देहरादून पहंची डॉ रचना ने उत्तराखंड की शादीशुदा महिलाओं को संदेश देने के लिए पत्रकारों से बातचीत की। दिल्ली में उत्तराखण्ड की...
अराजक तत्वों ने उखाड़ा चेतावनी बोर्ड, स्थानीय लोगों ने लगाया
ऋषिकेश, वन विभाग की ओर से स्थापित चेतावनी बोर्ड को एक सप्ताह पूर्व अराजक तत्वों ने उखाड़ कर फेंग दिया था। बुधवार को नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्य और समाज सेवी विनोद जुगलान द्वारा ढूंढ़कर स्थानीय नागरिकों की मदद से पुनः सीमेन्ट के साथ स्थापित किया गया।
इस बोर्ड पर वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश की ओर से वन्यजीव बाहुल्य...
इस बार पुष्पवर्षा से होगा कांवड़ियों का स्वागत
हरिद्वार, प्रशासन कांवड यात्रियों के स्वागत के लिए इस बार प्रशासन पुष्प वर्षा की भी तैयारी कर रहा है, पिछले बार की कांवड़ में आए यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
एक बैठक सीसीआर सभागार, रोडी बेलवाला में कांवड मेला 2019 की तैयारियों को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति व जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में...
उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुदर्शन अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।
अपने...
सात पर्वतारोहियों के शव पहुंचे हल्द्वानी, पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
हल्द्वानी, पिथौरागढ़ नंदा देवी ईस्ट चोटी पर ऑपरेशन डेयरडेविल्स चलाकर सात पर्वतारोहियों के शव को आईटीबीपी द्वारा को पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी लाया गया है।
पिथौरागढ़ से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से लाकर सातों पर्वतारोहियों के शव को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। यहां डॉक्टरों का एक पैनल वीडियोग्राफी के साथ सभी का पोस्टमार्टम करेगा।...
वृक्ष बैंक की स्थापना के साथ पौधरोपण किया गया
ऋषिकेश। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बुधवार को वरुण सृष्टि कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अखण्ड महायोग के नेतृत्व में मुनिकीरेती क्षेत्र में वृक्ष बैंक की स्थापना के साथ पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए ऋषिकेश मुनिकीरेती क्षेत्र में सवा करोड़ पौध लगाए जाने का संकल्प लिया। वृक्ष बैंक की स्थापना तथा पौधरोपण कबीर चौरा आश्रम के महंत...
नदियों पर हुए कब्जे के बाद भी इस बार क्षति कम होगी: गामा
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश शुरू होने से लोगों को डर लगने लगा है। इसका कारण नदी तथा नाला क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण एवं जीर्णशीर्ण भवन हैं, जिनके कारण लगभग 40,000 घरों पर कभी खतरा आ सकता है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों में दहशत फैल जाती है। इसका प्रमुख कारण रिस्पना और बिंदाल नदियों पर...
छात्रवृत्ति घोटाले में संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल पर कसा शिंकजा
देहरादून। उत्तराखंड का छात्रवृत्ति घोटाला लगातार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता जा रहा है। इस प्रकरण पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं एससी-एसटी के संयुक्त सचिव गीताराम नौटियाल को लेकर काफी चर्चाएं हैं। उनकी गिरफ्तारी तक का आदेश हुआ है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। अब यह मामला जातिगत बनता जा रहा है।
इस...



























































