Page 651

टिहरी झील में सी-प्लेन के लिए किया गया एमओयू

टिहरी झील में सी-प्लेन के संचालन हेतु वाटरड्रोम की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व राज्य सरकार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।वाटर ड्रोम की स्थापना के लिए एमओयू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना। वाटरड्रोम की स्थापना ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की तरह...

केवाईसी नियम का पालन नहीं करने पर पीएनबी समेत चार बैंकों पर लगा जुर्माना

RBI stopped fees on fund transfer from RTGS and NEFT
नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूको बैंक समेत  सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इन बैंको पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना 'नो योर कस्‍टमर' (केवाईसी) जरूरतों और चालू खाता खोलने के नियमों का अनुपालन नहीं करने पर लगाया। पीएनबी, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50-50...

पतंजलि आयुर्वेद ने बिक्री बढ़ाने के लिए पेश किया स्‍पेशल ऑफर, 50 फीसदी तक की छूट

नई दिल्‍ली। बाबा रामदेव ने पहली बार पतंजलि आयुर्वेद की घटती बिक्री से पेरशान होकर स्‍पेशल डिस्‍काउंट ऑफर की पेशकश कुछ उत्‍पादों पर की है। पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने ये खास ऑफर कॉम्‍बो पैक्‍स और डिस्‍काउंट्स के तहत किया है। दरअसल बाबा की पंतजजि के प्रोडक्‍ट्स की बिक्री पिछले दो साल से घट रही है। पतंजलि के प्रवक्‍ता ने की...

मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की निशंक से मांग

Demand for payment of expenses
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में नई दिल्ली में मदरसा शिक्षक संघ ने मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद डॉ निशंक ने...

डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश आठ जुलाई से

देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में आठ जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। जिन विद्यार्थियों ने बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण किया है, उन्हें तीन और चार जुलाई को त्रुटि सुधार का समय दिया जा रहा है। यदि कोई कमी रह गई है, तो वह उसे पूरा...

तीन आईएएस सहित दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून, उत्तराखण्ड शासन में तीन आईएएस, तीन पीसीएस और चार सचिवालय के सेवा कर्मचारियों सहित कुल दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से आईएएस सुशील कुमार को वर्तमान दायित्व सचिव (प्रभारी) राजस्व, अन्य के साथ आबकारी आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईएएस चन्द्रेश यादव को अपर सचिव चीनी-गन्ना और अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, भाषा,...

108 सेवा के 717 पूर्व कर्मचारियों पर खड़ा हुआ रोजगार का संकट

villagers are not able to take advantage of 108 due to lack of connectivity problem
देहरादून, 108 सेवा के 717 पूर्व कर्मचारियों के लिए कहीं से भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही। इन कर्मचारियों ने सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में उनसे मुलाकात करनी चाही। लेकिन, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। काफी देर तक कर्मचारियों के मान-मनोव्वल पर एक महिला कर्मचारी को सीएम से मिलने दिया गया। हालांकि, कोई ठोस आश्वासन...

एम्स में नवजात शिशुओं की देखभाल के तरीके बताए

ऋषिकेश,अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)  में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से नवजात शिशु त्वचा देखभाल पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यभर से करीब 109 नर्सिंग ऑफिसर्स, एनएस, नर्सिंग ट्यूटर ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में टीएनएआई के विशेषज्ञों ने शिशुओं की बेहतर...

एक सप्ताह में शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

देहरादून,  जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं पर सात दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बिजली के झूलते तारों को अविलम्ब ठीक किया जाए। ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाना सुनिश्चित किया जाए, जिनके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही हो। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

काशीपुर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हालांकि अपनी शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध मौत मान रही है और...