बागेश्वर उप चुनाव में सरकार की जीत : करन माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बागेश्वर चुनाव सरकार की जीत और भाजपा की नैतिक हार है। उन्होंने कहा कि राज्य में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है।
शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बागेश्वर चुनाव में भाजपा की...
केदारनाथ धाम में मौसम ने ली करवट, बढ़ी सर्दी
केदारनाथ धाम में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है, लेकिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का पहुंचना जारी है। रविवार तक 1258450 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। राज्य में देहरादून सहित विभिन्न जगहों पर देर सायं से बारिश हो रही है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों को सर्दी से बचाव के लिए केदारनाथ मंदिर परिसर सहित मंदिर मार्ग पर अलाव की...
11 करोड़ के साइबर घोटाले का प्रमुख केरल से गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 11 करोड़ के घोटाले के प्रमुख हवाला आपरेटर को केरल में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गिरोह का एक अन्य सदस्य देहरादून टीम द्वारा बेंगलुरू से गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसटीएफ ने बताया कि नई-नई योजनाओं के माध्यम से ठगी का कारनामा करने वाले इन आरोपितों के विरुद्ध...
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव : 1 बजे तक हुआ 38.08 प्रतिशत मतदान
बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 1 बजे तक हुआ 38.08 प्रतिशत मतदान हो चुका है जबकि सुबह 11 बजे तक 26 फीसद मतदान हुआ था। मतदान सायं 07 बजे तक चलेगा। इस विधानसभा क्षेत्र के एक लाख, 18 हजार, 225 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। भाजपा कांग्रेस सहित कुल पांच उम्मीदवार मैदान में है। परिणाम 08 सितंबर को घोषित...
भक्तों को दर्शन देने के बाद देव डोलियां बद्रीधाम के लिए रवाना
विश्वनाथ नगरी गुप्तकाशी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लमगौंडी (शोणितपुर) के ग्रामीणों की आराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की 26 वर्षों बाद आयोजित 17 दिवसीय दिवारा सिद्धपीठ कालीमठ से विदा होकर दो रात्रि प्रवास के लिए मोक्ष धाम बद्री नारायण के लिए रवाना हो गयीं।
इस दौरान भगवती राज राजेश्वरी और बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा ने भगवान...
‘यू कोट-वी पे’ योजना: उत्तराखण्ड को मिले 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर
उत्तराखण्ड में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पहली तैनाती कर दी गई है। डॉक्टरों को 'यू कोट-वी पे' योजना के तहत संविदा पर तैनाती दी गई है। स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 4 लाख से 6 लाख रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की...
यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया को सरकार इसी वर्ष पूरा करेगी: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को राज्य में लागू करने के संकल्प पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कुछ ही दिन में ड्राफ्ट मिलने वाले हैं और मिलते ही इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक जारी वीडियो में कहा है...
उत्तरकाशी के स्कूली छात्र- छात्राओं ने पेड़ों पर बांधी राखी
देश दुनिया भर में रक्षाबंधन पर्व की धूम है। भाई-बहनों के इस पवित्र त्योहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, लेकिन पहाड़ों में प्रकृति की रक्षा के लिये स्कूली छात्र- छात्राओं ने पेड़ों पर भी राखी बांधी है।
पेड़ पौधे और प्राणियों का जन्म- जन्म का रिश्ता है। इसी रिश्ते की डोर इतनी मजबूत है कि मनुष्य...
रक्षाबंधन : बहना ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन
बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार भी दिए।
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार के...
गुणवत्तापूर्ण निर्माण न होने पर रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज का बना एक हिस्सा गिराने का आदेश
स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ आर राजेश कुमार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस कर रहे हैं। सचिव डॉ कुमार ने बुधवार को निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं होने पर रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ध्वस्त करने के आदेश दिया है।
कार्यदायी संस्था की ओर से रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं होने पर...



























































