कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून, मुख्यमंत्री अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक संपंन हुई। कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय के सम्बन्ध में शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी दी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
इन निर्णयों पर लगी मुहर
- उच्च शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन कुलसचिव, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव की नियुक्ति केन्द्रीयत सेवा नियमावली के तहत की जायेगी।
- भारतीय वन अधिनियम 1927 में...
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे
नई दिल्ली, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
चार्ल्स अपनी भारत यात्रा के पहले दिन सबसे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहुंचे और वहां अधिकारियों से जलवायु परिवर्तन पर बातचीत की। उनकी इस...
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लगेगा जलेसर का 2100 किलो का घंटा
एटा, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में जन्मस्थान पर विराजने वाले रामलला के भव्य राम मंदिर में लगाया जाने वाला घंटा एटा जिले के जलेसर नगर में तैयार हो रहा है। यह घंटा 2100 किलोग्राम वजन का होगा। इसके अगले दो माह में तैयार हो जाने की आशा है।
इस घंटे को तैयार करा रहे जलेसर के उद्यमी...
इंडियन ऑयल के लिए पहले देश, उसके बाद कारोबार : एसएम वैद्य
बेगूसराय, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के निदेशक (रिफाइनरीज) श्रीकांत माधव वैद्य ने आइओसीएल के रिफाइनरियों का समग्र जीआरएम कम होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, इंडियन ऑयल के लिए देश पहले और कारोबार बाद में है। बरौनी रिफाइनरी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मंगलवार देरशाम उन्होंने रिफाइनरी के प्रदर्शन और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा...
मौसम में बदलाव के आसार, चार जिलों में हो सकती है बारिश
देहरादून, सूबे में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी हो सकती है, बुधवार सुबह से मैदानी क्षेत्रों में धूप निकली, पर्वतीय इलाकों में अधिकांश जगह बादल छाए रहे।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक...
उत्तराखंड: नड्डा सुनेंगे धड़कन, रखेंगे नब्ज पर हाथ
यूं तो भाजपा का विजयी रथ उत्तराखंड में तेज गति से दौड़ रहा है फिर भी भाजपा अपने संगठन की चुस्ती फुती में कतई कमी नहीं चाहती। इस लिहाज से 15 नवम्बर को पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दून दौरा खासा अहम हो सकता है। पार्टी वैसे भी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है। इसके...
‘तानाजी-द अनसंग वारियर’ का नया पोस्टर जारी
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वारियर' का नया पोस्टर मंगलवार को जारी हो गया है। पोस्टर में अजय देवगन दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। ओम राउत ने ट्विटर पर पर लिखा-'तानाजी...
लता मंगेशकर की हालत नाजुक
स्वर कोकिला लता मंगेशकर लंग्स की समस्या से जूझ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें सोमवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक हैं। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ईश्वर से...
हाजिरी रजिस्ट्रर की जगह अब भेजनी होगी सेल्फी
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रजिस्ट्रर की जगह पर मोबाइल एप पर काम करना होगा, जिससे उनकी सभी गतिविधियों की मानिटरिंग सभी प्रकार से हो सकेगी। इस सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना बेलनी में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आईसीडीएस काॅमन एपलिकेशन साॅप्टवेयर मोबाइल एपलिकेशन के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल, सिम, पावर बैंक दिया गया।
मोबाइल एप...
बैंकुठ चतुर्दशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पर जलाई ज्योत
बैकुंठ चतुर्दशी पर मंगलवार को लाखों की संख्या में त्रिवेणी घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने 365 ज्योत जलाकर विश्व शांति और परिवार में सुख समृद्धि की कामना कामना की। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पूजा निशित काल मध्य रात्रि में की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और...



























































