इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकंप
जकार्ता, इंडोनेशिया में देर रात उत्तरी मालुकु प्रांत के तटवर्ती क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, टरनेट शहर के उत्तर-पश्चिम में 139 किलोमीटर (86 मील) दूर क्षेत्र में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई थी। इससे पहले अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण एजेंसी...
पांडुकेश्वर, उखीमठ, मुखबा, खरसाली में यात्रियों को लाने के प्रयास
देहरादून, उत्तराखंड के चार धामों की शीतकालीन यात्रा एक बार फिर से शुरू की गई हैं, लेकिन इस बार भी नतीजे कितने उत्साहित करने वाले रहेंगे, यह कहने की स्थिति में कोई नहीं है। पिछले कुछ वर्षों से चार धाम यात्रा समाप्त हो जाने के बाद गद्दीस्थलों पर शीतकालीन यात्रा शुरू कराई जा रही है, लेकिन देश दुनिया के...
आप ‘सेल्फी लवर’ हैं या ‘सेल्फी एडिक्ट’?
एक बढ़िया सेल्फी के लिए केवल आपका लुक, बैकग्राउंड या फिर अच्छा कैमरा ज़रूरी नहीं, बल्कि, फोटो खींचते वक्त कैमरे का एंगल 'सही' होना भी ज़रूरी है। इसके लिए प्रोफेश्नल फोटोग्राफर होने की ज़रूरत नहीं, बस इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
बॉडीकॉन ड्रेस
वर्टिकल: 30 डिग्री
हॉरिजोंटल: 60 डिग्री
अगर आपने बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है और तोंद छिपाना चाहती हैं तो...
खेल महाकुम्भ : प्रथम आने वाले बालक व बालिका को मिलेगी कार
देहरादून, प्रदेश में खेल महाकुम्भ ऐलान हो चुका है। अगामी 25 नवम्बर से सभी जिलों में खेल का आयोजन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विडियो कांफ्रेंस कर जिला अधिकारियों विभिन्न निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ के आयोजन के लिए जनपद स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं ताकि यह कार्यक्रम पहले...
सर्दियों में तंदुरुस्त रहने के लिए सेंके धूप और पीएं खूब पानी
सर्दियां अपने साथ स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव भी लेकर आती हैं, ऐसे में खुद को बीमारियों से कैसे बचाएं और सर्दियों का पूरा मजा कैसे लें, यह अच्छी तरह जान लेने की जरूरत है।
चिकित्सक की सलाह है कि सर्दियों में खूब धूप सेकें, क्योंकि ऐसा न करना विटामिन-डी की कमी, अवसाद, जोड़ों के दर्द, रोग प्रतिरोधक क्षमता में...
विदेशी मेहमानों के नहीं पहुंचने पर वैज्ञानिक चिंतित
हरिद्वार, ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज की वजह से पक्षी लगातार विलुप्त होते जा रहे हैं। साल 2002 तक हरिद्वार में प्रवासी पक्षियों का आना जाना था, लेकिन बदलते पर्यावरण की वजह से पक्षी लगातार विलुप्त होते जा रहे हैं। हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विलुप्त हो रहे पक्षियों पर शोध चल रहा है।
एक समय था जब शीतकाल...
किसान के खाते से उड़ाए 38 हजार, सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, रुड़की के लक्सर में सहकारी गन्ना समिति में एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सहकारी गन्ना समिति के सुपरवाइजर पर किसान ने 38 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र सिंह पुत्र कालूराम निवासी...
फिर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत स्थिर
नई दिल्ली, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ओएमसी ने राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि चेन्नई...
सांसद आदर्श गांवों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया जाए : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून, मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आयोजित बैठक में सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों का आउटकम आधारित थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया जाए। जिलों के प्रभारी सचिव 45 दिन में एक बार आदर्श गांव में जाना सुनिश्चित...
उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी दो दिन पिथौरागढ़ उपचुनाव में करेंगे प्रचार
देहरादून, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में कांग्रेस के उम्मीदवार अंजू लुण्ठी के समर्थन में 22 नवम्बर से दो दिनों तक प्रचार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह 22 एवं 23 नवम्बर को पार्टी उम्मीदवार अंजू लुण्ठी के समर्थन में...


























































