Page 444

चेक बांउस के आरोपित को एक वर्ष का साधारण कारावास

पौड़ी,  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में अभियुक्त को एक वर्ष के साधारण कारावास कर सजा सुनाई है। इसके अलावा अभियुक्त पर 12 लाख 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थ दंड न भुगतने पर अभियुक्त को 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।अर्थदंड भुगतने पर 12 लाख 40 हजार परिवादी...

हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती यूपी के सीएम के पिता की तबियत में सुधार

डोईवाला- हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) की तबियत में काफी सुधार है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी तबियत में सुधार को देखते हुए दो-तीन दिनों के भीतर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीती 9 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद...

पांचवी बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे उत्तराखंड मूल के मोहन सिंह बिष्ट

देहरादून, देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव में किसी को हार मिली, तो किसी को जीत। मगर उत्तराखंड हार जीत की इस हकीकत के बीच अपने अंदाज में चमका है। जी हां, दो सीटें ऐसी रही हैं, जहां उत्तराखंड के मूल के उम्मीदवारों ने खूब सुर्खियों बटोर ली हैं। पहले बात, करावलनगर सीट की, जहां से जीतकर मोहन सिंह...

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प 24 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे

नई दिल्ली,  अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ 24-25 फरवरी को भारत का राजकीय दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आने वाले राष्ट्रपति ट्रंप यात्रा के दौरान नई दिल्ली और अहमदाबाद, गुजरात में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय समाज के एक विस्तृत क्रॉस-सेक्शन के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार...

झूठ की राजनीति पर उतरी है कांग्रेस: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के आरक्षण में पदोन्नति के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस दोगलेपन और झूठे प्रचार का सहारा लेकर समाज में मतभेद पैदा करने का काम करती है। भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने ही 2012 में पदोन्नति पर रोक लगाने के आदेश दिए थे...

गैरसैंण में बजट सत्र, घर से उठने लगी आवाज

उत्तराखंड
पर्वतीय जनभावनाओं की राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए भाजपा के घर से ही आवाज उठने लगी है। बजट सत्र इस माह के आखिरी या फिर मार्च माह के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। सरकार ने अभी कोई इशारा नहीं किया है कि बजट सत्र कहां होगा। वैसे, मानकर चला जा रहा है कि...

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में रहा हिमाचल का दबदबा 

चमोली जिले के विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में चल रहे नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप का समापन हो गया। बर्फ से लकदक औली नंदा देवी स्की स्लोप पर खेल के आखिरी दिन भी स्कीयर्स ने जमकर पसीना बहाकर पदकों पर कब्जा जमाया। औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का हुआ समापन स्कीइंग के आखिरी दिन जायंट स्लालम, नाॅर्डिक स्प्रिंट, स्नोबोर्ड की...

यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’  में रवीना टंडन की एंट्री 

फिल्म केजीएफ के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग 'केजीएफ चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त के बाद नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की भी एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर दी। प्रशांत ने फिल्म में...

सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

चारधाम
अब चारधाम देवस्थानाम बोर्ड राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तराखण्ड भाजपा सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। राज्य सरकार के चारधाम देवस्थानम बोर्ड गठन के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए स्वामी ने अब इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की घोषणा कर दी है।  सोमवार को अपने ट्विटर के माध्यम से...

पौड़ी में बाइक फिसलने से विदेशी पर्यटक घायल, हेलीकॉप्टर से एम्स भेजा

एम्स
आस्ट्रेलिया से यहां आया एक विदेशी पर्यटक सोमवार को सड़क पर बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर प्रदेश सरकार ने उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा है। जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री ने एयरलिफ्ट करने के लिए भेजा हेलीकॉप्टर कनाडा और...