मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया विभागों का बंटवारा

0
456
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को तीसरी बार बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी कार्यभार संभाल लिया है।
दिल्ली सचिवालय में सोमवार को केजरीवाल मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक हुई जिसमें सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। केजरीवाल अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखेंगे। दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी सत्येंद्र जैन को दी गई है। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास थी। पर्यावरण मंत्रालय कैलाश गहलोत की जगह गोपाल राय संभालेंगे। पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्रालय कैलाश गहलोत के पास था। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया की जगह राजेंद्र पाल गौतम को दी गई है। पिछली सरकार में मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री के साथ-साथ शिक्षा मंत्री भी थे और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी।  इन अहम बदलावों के अलावा सभी मंत्रियों के पास पुरानी जिम्मेदारी पहले ही जैसी है।