हिमालयन हॉस्पिटल ने सात माह के शिशु को दिया नया जीवन
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अधीन हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों ने सात माह के शिशु को नया जीवन दिया। दरअसल, शिशु खौलते हुए पानी से झुलस गया था। प्लास्टिक सर्जन डॉ.किन्नरी व्यास ने शिशु की सर्जरी की जिसके बाद वो पूरी तरह स्वस्थ है।
प्लास्टिक सर्जन डॉ.किन्नरी व्यास ने बताया कि सात माह के शिशु ऋषभ के ऊपर खौलता...
लोसर के रंग में रंगी धर्मगुरू दलाई लामा की नगरी मैकलोड़गंज
धर्मशाला, धर्मगुरू दलाई लामा की नगरी मैकलोड़गंज में तिब्बती समुदाय का नव वर्ष यानि लोसर का जश्न सोमवार से शुरू हो गया। लोसर को लेकर मैकलोड़गंज सहित साथ लगते क्षेत्रों में रह रहे निर्वासित तिब्बती समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। तिब्बती समुदाय के लोग आज सुबह से ही अपने घरों और बौद्ध मठों में जाकर पूजा अर्चना कर...
ऋषिकेश में अतिक्रमण हटाने पर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक
ऋषिकेश, योगभूमि ऋषिकेश में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद टूटी है। करीब दो माह पहले गठित की गई टास्क फोर्स कमेटी ने सोमवार को नगर निगम के सभागार में बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की।
टास्क फोर्स कमेटी प्रभारी उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने एनएच, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माउंटेनियरिंग समिट का किया शुभारंभ
उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किये जाएंगे। राज्य सरकार ने एडवेंचर का अलग से एक विभाग बनाने का निर्णय किया है, जो अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी के निर्देशन मैं यह काम करेगा। उन्होंने समिट में कहा कि साहसिक पर्यटन को लेकर जो भी सुझाव आये हैं, उन...
ट्रम्प ने अपने भाषण में किया ‘चाय वाले’ का जिक्र
अहमदाबाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आतंकवाद, आर्थिक संबंधों और धार्मिक सहिष्णुता पर बात की। ट्रम्प ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उन्होंने बॉलीवुड, क्रिकेट पर भी बात की। ट्रम्प ने कहा कि भारत हमेशा उनके दिल में रहा है।मैं इस स्वागत को हमेशा याद रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं स्टेडियम में 1.25...
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ ने दो दिन में कमाए 20.63 करोड़
समलैंगिक रिश्तों पर आधारित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना,जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता और मानवी गगरू,पंखुरी अवस्थी अहम भूमिका में है। फिल्म को कुछ दिन पहले ही सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दिया था। समलैंगिकता पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2...
गायक मीका सिंह की मैनेजर ने की आत्महत्या, पंजाब में हुआ अंतिम संस्कार
गायक मीका सिंह की मैनेजर सौम्या जोएब खान ने आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित स्टूडियो में रहती थी। सौम्या का शव स्टूडियो की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला था। मौत का कारण नींद की गोलियों का ओवरडोज बताया गया है। पंजाब में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।...
उत्तराखंड में त्रिवेंद्र ही रहेंगे मुख्यमंत्रीः बंशीधर भगत
हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ही मुख्यमंत्री रहेंगे। रावत के नेतृत्व में ही पार्टी अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस बार भाजपा की सीटें 56 से 55 नहीं 57 होंगी। उन्होंने यह बात मंडल और जिला अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में...
उत्तराखंड में मौसम ने बदले तेवर, पहाड़ों में बर्फ, मैदान में बरसात
देहरादून, उत्तराखंड में 24 घंटे की मामूली राहत के बाद रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। मैदानी इलाकों में दोपहरबाद ओले गरने के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। ऊंची चोटियों में मौसम खराब हो गया। वहां बर्फ गिर रही है।
राजधानी देहरादून में मौसम दोपहर बाद खराब हुआ। दो बजे के बाद गरज के बरसात शुरू हुई और...
कोरोना ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत किया
नई दिल्ली, अमेरिकी डॉलर तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से चिंतित निवेशक अपने पैसे के सबसे सुरक्षित ठिकाने के रूप में डॉलर पर भरोसा कर रहे हैं। बाजार की उथल-पुथल के समय में सुरक्षित माने जाने वाले निवेश अमेरिकी शेयर बाजार मे सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक स्तर...



























































