कोरोना वायरस के बाद स्वाइन फ्लू का बढा खतरा
देहरादून, कोरना वायरस के बाद अब उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है।स्वाइन फ्लू को लेकर भी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने जारी अलर्ट जारी किया गया है, उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकना हो गया है।अब तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 8 लोग स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज सामने आये है...
दिल्ली में हुई हिंसा के बीच उत्तराखंड भी सतर्क
देहरादून, दिल्ली में हो रही हिंसा के बीच उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है खास तौर पर प्रदर्शन वाले स्थानों पर पुलिसबलो की संक्या बढा दी है, इसी बीच उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है और सभी प्रदर्शनकरियो पर नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड...
अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड और डिफेंस डील पर बनी सहमति
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत की, जिसमें रक्षा, सुरक्षा और व्यापार और निवेश के प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने साझा प्रेस काॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का अहम स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा, बारिश और ओलावृष्टि से ठंड लौटी
ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी
देहरादून, उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह चमकदार धूप निकली लेकिन दोपहर बाद गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। बदरीनाथ धाम सहित चमोली जिले के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के कारण तापमान...
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने स्वामी की याचिका पर केंद्र, राज्य व बोर्ड से किया जवाब तलब
नैनीताल, चारधाम देव स्थानम एक्ट पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर सुनवाई कर केंद्र सरकार, राज्य सरकार व सीईओ चारधाम देव स्थानम बोर्ड को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि तीन हफ्तों के भीतर सभी पक्षकार अपना जवाब दाखिल करें। सुनवाई के दौरान आज याचिकाकर्ता...
गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल करने को मिली मंजूरी
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में रबी-खरीद सत्र 2020-21 की समीक्षा की। उन्होंने गेहूं क्रय का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकतम मूल्य एवं बेहतर सुविधायें उपलब्ध हों, यह हमारा प्रयास है। गत वर्ष प्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य 20 रुपये बोनस के साथ...
इंजीनियर की नौकरी छोड़ आशीष बने ‘संगीत साधक’
ऋषिकेश- कंप्यूटर इंजीनियरिंग से करियर की शुरुआत की फोटोग्राफी का भी शौक है। लेकिन, धुनों की साज ने उनके दिल के तार इस तरह छेड़े कि एक कंप्यूटर इंजीनियर कॉरपोरेट जगत की चकाचौंध वाली जॉब छोड़ शास्त्रीय संगीत की साधना में रम गया।
मूलरूप से पौड़ी के कठूरबड़ा गांव में जन्मे आशीष कुकरेती के पिताजी सरकारी नौकरी में कार्यरत थे।...
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 231 अन्य मामले सामने आए
सिओल, दक्षिण कोरिया में सोमवार को कोरोना वायरस के 231 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों को संख्या 833 हो गई है।
स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे तक संक्रमित लोगों की संख्या 833 हो गई है। द कोरिया सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस डेटा को दो बार अपडेट किया है। सुबह दस बजे और...
एबॉट ने लॉन्च की नई फोर-स्ट्रेन फ्लू वैक्सीन
मुंबई, वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी एबॉट ने इन्फ्लूएंजा के लिए एक नई निष्क्रिय क्वाड्रीवेलेंट वैक्सीन लॉन्च की है। यह भारत में वायरस के चार उपभेदों (स्ट्रेन) के प्रति सुरक्षा प्रदान करने वाली अपनी तरह की पहली सब-यूनिट वैक्सीन है। यह भारत में एकमात्र 0.5 मिली. क्वाड्रीवेलेंट फ्लू वैक्सीन है, जिसे 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल के...
गठन के 60 साल बाद भी पलायन की सबसे अधिक मार झेल रहे पहाड़ के तीन जिले
पिथौरागढ़, उत्तराखंड के तीन जिले पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी आजादी के 60 साल बाद भी विकास की बाट जोह रहे हैं। भारत-चीन के बीच पिछली सदी में हुए युद्ध के बाद ये क्षेत्र लम्बे समय तक उपेक्षित रहे। नतीजतन, इन इलाकों से तेजी से पलायन शुरू हुआ, जो फिर थम नहीं सका। हालांकि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र...



























































