पिथौरागढ़ में 29 से विश्व का सबसे बड़ा ज्योतिष महाकुंभ
पिथौरागढ़ में 29 फरवरी से शुरू होने वाले सोर घाटी ज्योतिष महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पिथौरागढ़ में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में जनसंवाद और जनता मिलन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
आयोजकों का कहना है कि इस अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन से नई पीढ़ी...
निर्देशक साकेत चौधरी के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री आलिया के पास पहले से कई प्रोजेक्ट है। अब खबर है कि उन्होंने एक और फिल्म के लिए हामी भी दी है। निर्देशक साकेत चौधरी की अगली फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साकेत चौधरी इरफान खान स्टारर फिल्म 'हिंदी मीडियम' को निर्देशित करने...
हाईकोर्ट की सख्तीः विधवा को 17 वर्ष बाद मिला न्याय, विभाग ने किया 11.55 लाख का भुगतान
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग ने 17 वर्ष बाद विधवा को 11,55,474 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका को निस्तारित कर दिया। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
मामले के अनुसार ग्राम बानना भीमताल निवासी देवकी देवी (72 वर्ष) ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा था कि उसके पति...
आधी रात को 150 मीटर गहरी खाई में बाइक समेत गिरे दो छात्र, पुलिस वाले बने देवदूत
शहंशाही आश्रम से शिखर फॉल की और जाने वाली सड़क पर बीती रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पहाड़ की गहरी खाई में गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल के जवानों ने रात के अंधेरे में जान पर खेलकर दोनों घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जिससे इन दोनों...
लालटेन की रोशनी में ढूंढने पर कांग्रेस को मिल गए हरीश रावत ः त्रिवेंद्र रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस की लालटेन रैली को सफल बताते हुए आज यहां कहा कि कांग्रेसियों को अब तक हरीश रावत नहीं मिल रहे थे परन्तु इस रैली में लालटेन से ढूंढने पर हरीश रावत आखिर मिल गए। राज्य में कांग्रेस के विकास ढूंढने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार आगामी 18 मार्च को...
मिट्टी से गड्ढे पाटकर किया केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री का स्वागत !
उत्तराखंड सरकार डबल इंजन की सरकार में विकास के बड़े दावे तो कर रही है लेकिन राज्य की अधिकांश सड़कों पर पड़े गड्ढे सरकार के विकास की सच्चाई की चुगली कर रहे हैं।
हल्द्वानी से नैनीताल को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 109 तो ऐतिहासिक तौर पर सर्वाधिक गड्ढों से पटा हुआ है ही, मुख्यालय की सड़कों पर भी गड्ढे ही...
उत्तराखंड में फ्री बिजली से सियासी करंट दौड़ाने की तैयारी
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिजली की सियासत करते हुए उतरे तो इसमें हैरत नहीं होनी चाहिए। हल्द्वानी के कार्यक्रम में फ्री बिजली का ऐलान करने के बाद इस मुद्दे को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किए जाने की संभावना प्रकट की जा रही है। कांग्रेस के ऐलान पर भाजपा के कान खडे़ हो गए हैं।...
सड़क पर पौने चार करोड़ खर्च, एक माह में डामर उखड़ा
कण्डीसौड़ तहसील क्षेत्र के तहत रमोलगांव-सैनसारी-नवागांव मोटरमार्ग पर पौने चार करोड़ रुपये की लागत से हुआ डामरीकरण एक माह में उखड़ गया। लोगों ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जाहिर किया है।
इस मोटरमार्ग पर पीएमजीएसवाई के अनुरक्षण में ठेकेदार 379.48 लाख रूपये की लागत से सड़क बनवा रहा है। बीते माह ही इस सड़क का डामरीकरण हुआ और वह...
चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पहुंचा भारत ग्लोबमास्टर विमान
नई दिल्ली, भारत का विदेश मंत्रालय कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन के वुहान में फंसे न केवल भारतीयों की मदद कर रहा है बल्कि विश्व के किसी भी देश के नागरिक को मदद देने को तैयार है। इससे विश्व विरादरी में भारतीय पहल की सराहना की जा रही है। भारतीयों व अन्य विदेशी नागरिकों की मदद के...
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब वाईफाई सेवा भी
देहरादून, केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में बीएसएनल एफटीटीएच एवं वाईफाई सेवा का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रसाद ने कहा कि देहरादून और उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि से विशेष स्थान है। एयरपोर्ट पर वाईफाई शुरू होने का यात्रियों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वाईफाई हॉटस्पॉट समय की बड़ी मांग है। पूरे देश में 30,000 वाईफाई हॉटस्पॉट...



























































