Page 400

संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ

कांग्रेस
उत्तराखंड  कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। लॉक डाउन  के दौरान सोशल डिस्टेंस टूटने  की शिकायतें अवाम के लिए ठीक नहीं है। सरकार पूरी तटस्थता से काम करे। सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पार्टी...

जिला पूर्ति अधिकारी, गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव कोरोना वॉरियर्स घोषित 

जिले में लॉक डाउन में फंसे गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे सरकारी विभागों से बेहतर काम करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी और सिविल सोसाइटी से गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव को चुना गया है। जिले में समाजसेवी संस्थाओं ने  कुल 9482 भोजन पैकेट उपलब्ध कराए हैं । यह जानकारी जिलाधिकारी डाॅ. आशीष कुमार...

कोरोनाः भेल ने विकसित की इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसइंफेक्शन मशीन

कोरोना वायरस आज लगभग पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। इसी संदर्भ में बीएचईएल एवं वैज्ञानिक तथा औद्यौगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के संयुक्त प्रयासों से एक इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसइंफेक्शन मशीन का विकास किया गया है। हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक (हीप)  संजय गुलाटी ने इस मशीन का लोकार्पण किया। इस मौके पर संजय गुलाटी ने कहा कि अस्पतालों, क्वारन्टाइन सेंटर्स,...

उत्तराखंडः रानीखेत में एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, राज्य में अब तक कुल 31

कोरोना
लॉक डाउन के बीच उत्तराखंड में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण का एक और मरीज सामने आया है। इसमें बीती देर रात कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित कुल मरीजो की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। हालांकि इस दौरान चार मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज...

प्रशासनिक कामकाज का विरोध करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत होगा एक्शन 

लॉकडाउन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में प्रशासनिक कामकाज का विरोध करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्वारंटाइन किए गए लोग अगर छुपते हैं या कोई उन्हें छुपाता है दोनों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सरकार और अर्द्धसैनिक बलों के अफसरों की हाई लेवल बैठक

कोरोना
कोराना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही राज्य सरकार की चिंता बढ़ने लगी है। इसकी रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार एवं अर्द्धसैनिक बलों के मध्य अन्तरविभागीय समन्वय स्थापित किए जाने के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार के आला अफसरों के साथ ही सेना...

उत्तराखंड में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, 16 पहुंची मरीजों की संख्या

कोरोना
उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। छह संक्रमितों में से पांच देहरादून और एक का संबंध उधमसिंह नगर (बाजपुर) से है। इससे पहले गुरुवार को राज्य में तीन लोग इस संक्रामक बीमारी के शिकार हुए थे। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग...

जंगल से आए हाथियों ने खादर में रौंदी फसल 

कोरोना वायरस (कोविड- 19) से बचाव के लिए लोग घरों में कैद हैं। दूसरी ओर वन्यजीवों को सताने वाला मानवीयभय कम हो रहा है।  वन्यप्राणी बस्तियों के पास आने लगे हैं। बीती देर शाम खादर में जंगल से आए हाथियों ने फसल रौंद दी। हुआ यह कि खदरी के दो किसानों को खेत में सुरक्षा तारबाड़ टूटने की आवाज सूचना...

आईआईटी रुड़की ने कम लागत वाला फेस शील्ड किया विकसित

आईआईटी रुड़की
आईआईटी रुड़की ने पोर्टेबल वेंटिलेटर के बाद एम्स-ऋषिकेश के हेल्थकेयर पेशेवरों की कोविड -19 से फ्रंटलाइन सुरक्षा के लिए कम लागत वाला फेस शील्ड विकसित किया है। फेस शील्ड का फ्रेम 3-डी प्रिंटेड है। कोविड-19 रोगियों के वार्ड में प्रवेश करते समय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही इस शील्ड का उपयोग किया जा सकता है।...

देहरादून: लक्खी बाग़, दरभंगा बस्ती की इन बेटियों ने कमाल कर दिया

(देहरादून) कोरोना वायरस संक्रमण के चलते घरों से बाहर नहीं निकल पाने की वजह से लक्खी बाग़ दरभंगा बस्ती के कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। ये परिवार रोज कमाने और खाने पर निर्भर हैं। इसी बस्ती में रहने वाली करीब 20 साल की मीना पासवान, उसकी बहन मनीषा और गुंजा पासवान औऱ उनके...