संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ

0
481
कांग्रेस
उत्तराखंड  कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। लॉक डाउन  के दौरान सोशल डिस्टेंस टूटने  की शिकायतें अवाम के लिए ठीक नहीं है। सरकार पूरी तटस्थता से काम करे। सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कुछ मुद्दों पर सरकार की आलोचना भी की।
सिंह ने कहा कि रात के अंधेरे में लॉक डाउन की आधी अधूरी तैयारी ने देश को संकट में डाल दिया है। इसके बाद  ताली और थाली का खेल  समझ से परे है। सरकार राजनीतिक चश्मे से काम के बदले जनता की समस्याओं को समझें।  यह समय महामारी से लड़ने का है न कि अपने स्वार्थ को साधने  के लिए धर्म और सांप्रदायिकता  की आड़ में काम करने का।
सिंह ने कहा कि वह पार्टी नेता सोनिया गांधी के वक्तव्य का  स्वागत करते हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के लोग सही  बात को पचा नहीं पा रहे हैं, क्योंकि सोनिया गांधी ने सरकार की अधूरी तैयारियों पर टिप्पणी की है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस के विशेष कार्याधिकारी प्रकाश रतूड़ी ने बताया कि  पार्टी मुख्यालय में  कोरोना महामारी को लेकर प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष सिंह ने पार्टी की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं सेवाकार्य की जानकारी ली।  प्रीतम सिंह ने जिलाधिकारी देहरादून से भी दूरभाष पर वार्ता कर कोरोना की स्थिति की जानकारी ली।