प्रशासनिक कामकाज का विरोध करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत होगा एक्शन 

0
412
लॉकडाउन
FILE
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां कहा कि कोरोना वायरस को रोकने में प्रशासनिक कामकाज का विरोध करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्वारंटाइन किए गए लोग अगर छुपते हैं या कोई उन्हें छुपाता है दोनों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर चार गुना वसूली की जाएगी। कुछ छिटपुट जगहों पर लोग अफवाहों के बहकावे में भी आए हैं। प्रदेशवासियों से अनुरोध है अफवाहों में न आएं और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर गाइडलाइन जारी करता है, जिसे मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे हैं। कुछ लोगों को इनकी तपस्या को बेकार करने नहीं दिया जाएगा।