नैनीताल जिले में तब्लीगी जमात के कुल 96 लोग चिह्नित, सभी तक पहुंचा प्रशासन
उत्तराखंड में निजामुद्दीन मरकज दिल्ली की तब्लीगी जमात की सूचनाओं से संबंधित एक और बड़ा राहत देने वाला समाचार है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जनपद में तब्लीगी जमात से संबंधित 96 लोग चिह्नित हुए थे और प्रशासन सभी तक पहुंच गया है। इनमें से 11 नैनीताल में, 34 हल्द्वानी में और 51 रामनगर में मिले हैं।
बुधवार...
लॉक डाउन में घूमने पर 14 दिन के एकांतवास में रखा जाएगा
केंद्र सरकार के आदेशों एवं प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में डीएम सविन बंसल ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति जनपद की सीमा से बाहर नही जाएगा। जो व्यक्ति जहां पर है वही रुका रहेगा। साथ ही लॉक डाउन की अवधि में यदि कोई घूमता मिला तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में...
उच्चाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के सम्बन्ध में बैठक की
मुख्यमंत्री रावत ने उच्चाधिकारियों के साथ कोरोना वायरस (कोविड - 19) के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कोविड - 19 के संक्रमण की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अगले कुछ दिनों में कमजोर आर्थिक वर्ग के लिए किसान सम्मान निधि, विधवा, दिव्यांगों, महिला जनधन खातों में धनराशि वितरित होनी है। इसके...
समाज के समृद्ध लोग मदद के लिए आगे आयें: विधायक गणेश जोशी
देहरादून,मसूरी विधायक गणेश जोशी की सराहनीय पहल मोदी किचन में अपनी भागीदारी निभाने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं एवं लोगों बढ-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। इस अभियान के लिए जहां कई कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं वहीं मंगलवार को गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यमंत्री ले0 टीडी भूटिया ने विधायक गणेश जोशी को रुपये 31000 की धनराशि...
ड्यूटी के कारण अपने घरों में भी अपनों से दूर रहने को मजबूर हैं पुलिस के जवान
21 दिनों के लॉकडाउन को कामयाब बनाने के लिये प्रशासन और सरकार ने जी जान लगा रखा है। लोगों को परेशानी के बिना अपने घरों में रोकना राज्य प्रशासन और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। जहां राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ़ ने कोरोना से जंग का मोर्चा सँभाल रखा है वहीं राज्य के तमाम इलाक़ों में उत्तराखंड...
कोरोना: 33 होटलों का अधिग्रहण, नैनीताल, भवाली, भीमताल के होटल शामिल
कोरोना विषाणु के संक्रमण को देखते हुए पर्यटन नगरी नैनीताल के 33 होटलों एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण किया गया है। डीएम सविन बंसल के आदेश पर एसडीएम विनोद कुमार ने इनके अधिग्रहण के आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गया है।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया है...
कोरोना से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर उत्तराखंड में 201 डॉक्टरों की नियुक्ति
उत्तराखंड में कोरोना वायरस (कोविड 19) से बचाव एवं उपचार की तैयारियों के लिए उत्तराखंड मेडिकल सेलेक्शन बोर्ड ने 201 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। यह जानकारी आज शाम यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उधर, आज शाम आठ बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी फेसबुक लाइव के जरिये प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक बार फिर...
ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला को कोरोना
योग सीखने आई थी, योगनगरी में हड़कंप, संपर्क में आए 25 लोगों की पहचान, सबकी जांच
ऋषिकेश से योग सीखकर स्वदेश लौट चुकी अमेरिकी महिला कोरोना वायरस की गिरफ्त में है। इसकी जानकारी मिलते ही योगनगरी में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने इस महिला के संपर्क में आए 25 लोगों की अब तक पहचान की है। इन सभी के स्वास्थ्य...
कोविड-19ः ऋषिकेश में ड्रोन कैमरे से निगरानी
कोरोना (कोविड 19) महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत, ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस द्बारा सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। लॉक डाउन के दौरान अगले आदेश तक उक्त ड्रोन कैमरे को कोतवाली ऋषिकेश में रखवाया गया है और समय-समय पर क्षेत्र में इसके द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
मंगलवार को ऋषिकेश कोतवाली...
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए उत्तराखंड के 26 लोग
प्रशासन के उड़े होश, रुड़की और आसपास के जमातियों का विवरण जुटा रहे अधिकारी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जुटी उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार प्रशासन के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए मरकज से चिंताजनक सूचना सामने आई है। इस मरकज में उत्तराखंड के 30 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की पुष्टि से प्रशासन के होश उड़ गए हैं।...



























































