Page 396

आईआईटी रुड़की ने कोविड 19 से निपटने के लिए खास निगरानी प्रणाली विकसित की

आईआईटी रुड़की
कोविड-19 संदिग्धों की निगरानी के सरकार के प्रयास में सहयोग करने के उद्देश्य से आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. कमल जैन ने एक खास ट्रैकिंग मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है। यह अत्याधुनिक गुणवत्ताओं से संपन्न है। ऐप संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रैक कर सकता है और उसके आसपास जियोफेंसिंग का निर्माण भी कर सकता है। क्वारंटाइन...

कोरोना से बचाव के लिये बदरीनाथ के रावल को किया जा सकता है क्वारंटाइन 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले यहां के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी और उनके कुछ सहयोगियों को क्वारंटाइन किया जा सकता है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े चार बजे खुलने हैं। प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन से मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी और उनके साथ आने...

अभिनेत्री नीना गुप्ता नैनीताल जिले में बिता रहीं लॉक डाउन का वक्त

नीना गुप्ता
हालिया फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में भी नजर आईं सुप्रसिद्ध सिने अभिनेत्री नीना गुप्ता पिछले एक माह से भी अधिक लंबे समय से नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर स्थित अपने घर में हैं। इन दिनों लॉक डाउन में भी वे यहां अच्छा समय बिता रही हैं तथा समय-समय पर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहकर अपने चाहने वालों को...

चंपावत जिला अस्पताल में लगीं दो वेंटिलेटर मशीनें

वेंटिलेटर
जिला अस्पताल में मंगलवार को दो वेंटिलेटर मशीनों का शुभारंभ हो गया।वेंटिलेटर की सुविधा होने से कोरोना से जंग में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। इन मशीनों को खरीदने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से धनराशि अवमुक्त की थी। यह पहला मौका है जब जिले के किसी सरकारी अस्पताल में...

डीजी अशोक कुमार देश के सर्वश्रेष्ठ आईपीएस अधिकारियों में शामिल

अशोक कुमार
(नई दिल्ली) उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार को देश का सर्वश्रेष्ठ सक्रिय आईपीएस चुना गया। वर्तमान में देश भर में करीब 4,000 आईपीएस अधिकारियों में से सिर्फ 25 को उत्कृष्ट के तौर पर चुना गया है। फेम इंडिया द्वारा हर साल देश के 25 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस की सूची जारी की जाती है। सोमवार को फेम...

पैरोल पर छूटे कैदियों को ले जाने से इंकार किया पुलिस ने

जिला कारागार पौड़ी से पेरोल पर छूटने वाले बाहरी राज्यों के पांच कैदियों को उनके घर तक छोड़ने के लिए पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन की वजह से इन दिनों ट्रेन और होटल सब बंद है। ऐसे मे कैदियों को एक राज्य से दूसरे राज्य ले...

देहरादून में 28 हजार लोगों की सामुदायिक निगरानी, 101 जमाती इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन में

राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों के लिए दैनिक सर्विलांस के आधार पर अब तक कुल 28 हजार 431 व्यक्तियों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज शाम यहां दी। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 25 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु...

एसपी के गनर ने टाला विवाह, बोला- पहले कर्तव्य, बाद में शादी

कोरोना
कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया में दिन-रात एक कर कर्तव्यपथ पर बढ़ रहे कोरोना योद्धाओं की कहानियां सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। कुछ ऐसा ही करके कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह चौहान (30) ने उत्तराखंड पुलिस का नाम ऊंचा किया है। वह उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट के गनर हैं। देहरादून जिले के जौनसार के कालसी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह...

वतन के लिए शहीद अमित के सिर पर अक्टूबर में सजना था सेहरा

अमित
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 5 अप्रैल को भारतीय सेना चतुर्थ छाताधारी बटालियन विशेष बल के जवान अमित अंथवाल पुत्र नागेंद्र प्रसाद अंथवाल निवासी ग्राम कोला, विकासखण्ड कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल घुसपैठियों की मुठभेड़ में शहीद हो गए। अमित के सिर पर अक्टूबर में शादी का सेहरा सजना था लेकिन उससे पहले ही वह देश की आन, बान और शान...

कुपवाड़ा मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने किया शहादत को नमन

शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि सरकार उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तराखंड के...