डीजी अशोक कुमार देश के सर्वश्रेष्ठ आईपीएस अधिकारियों में शामिल

0
2760
अशोक कुमार

(नई दिल्ली) उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार को देश का सर्वश्रेष्ठ सक्रिय आईपीएस चुना गया। वर्तमान में देश भर में करीब 4,000 आईपीएस अधिकारियों में से सिर्फ 25 को उत्कृष्ट के तौर पर चुना गया है। फेम इंडिया द्वारा हर साल देश के 25 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस की सूची जारी की जाती है।

सोमवार को फेम इंडिया ने साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ 25 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी की । जिसमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी और उत्तराखंड के डीजी (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार को देश का सर्वश्रेष्ठ सक्रिय आईपीएस चुना गया।

अशोक कुमार का पुलिस फोर्स का अनुभव दशकों पुराना है। इसमे न केवल उत्तराखंड में बल्कि, केंद्रीय सुरक्षा बलों (बीएसएफ और सीआरपीएफ) के साथ साथ कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में काम करने का अनुभव शामिल है।

फेम इंडिया हर वर्ष देश के ऐसे आईपीएस अधिकारियों का सर्वे करता है जिन्होंने अपने कार्य से समाज में अभूतपूर्व योगदान दिया हो। इस लिस्ट में अधिकारियों का चयन उनकी कार्यशैली, जागरूकता ईमानदारी एवं जनता के बीच उनकी छवि सहित 11 बिंदु शामिल होते हैं। सर्वे के बाद फेम इंडिया द्वारा उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारी का चयन किया जाता है