उत्तराखंडः दून मेडिकल कॉलेज में अब कंटेनर में लगेगी फ्लू ओपीडी
देहरादून के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सोमवार को जहां एक ओर कोरोना टेस्ट की सभी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुईं, वहीं देहरादून के तीन मरीज और हरिद्वार के दो मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसी कड़ी में एक नई पहल दून मेडिकल कालेज में देखने को मिली, जहां अब सर्दी, खांसी और बुखार...
कोरोना महामारी के बीच समने आया बीट्ल्स और उत्तराखंड का कनेक्शन
(मसूरी) शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उत्तराखंड और मशहूर बैंड बीट्ल्स के गीत “We’ll get by with a little help from our friends" के बीच कोई कनेक्शन होगा?
हाल ही में, लिवरपूल के बीट्ल्स स्टोरी ने इस ग्रुप के दुनिया भर में मौजूद चाहने वालों का एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में यह सभी फैन्स बीट्ल्स के गीत “We’ll get by...
हरिद्वार में सर्वेक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में परिवार सर्वेक्षण के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस दौरान अभिलेख भी फाड़ डाले। इस मामले में एक महिला कार्यकर्ता चोटिल हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गये।...
प्रकृति की दोहरी मार झेल रहे केदारघाटी के लोग
केदारघाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश होने से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है, जिससे यहां के लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। केदारघाटी में मौसम के बार-बार बदलने से लोगों को लाॅक डाउन के साथ ही प्रकृति की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बेमौसमी बारिश से...
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच करने की मिली मंजूरी
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को कोविड-19 की जांच करने की मंजूरी मिल गई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) और पीजीआई चंडीगढ़ से मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज स्तर से कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यहां कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच विधिवत शुरू हो जाएगी। इससे पर्वतीय क्षेत्र के पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग और चमोली जिलों को सबसे ज्यादा...
उत्तराखंडः पहाड़ पर बर्फबारी और मैदान में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले 24 घंटे के दाैरान जहां मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे तापमान गिर गया है और मैदानी इलाकों में मौसम खुशगवार हो गया है।
सोमवार तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और ऊंचाई वाले...
अंतिम संस्कारः आखिरकार कमलेश भट्ट को नसीब हुई वतन की मिट्टी
आखिरकार कमलेश भट्ट (26) को वतन की मिट्टी नसीब हो गई। सोमवार को ऋषिकेश में कोरोना काल के दिशा-निर्देशों की परिधि में कमलेश पंचतत्व में विलीन हो गए। धनोल्टी तहसील के सेमवाल गांव निवासी कमलेश भट्ट का 16 अप्रैल को दुबई में निधन हो गया था। वह वहां एक होटल में नौकरी करते थे।
दुबुई में मौत, शव भारत आया, वापस...
ऊंचे ग्लेशियरों से घिरे रास्ते से होकर बाबा केदार की डोली पहुंची लिनचैली
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग से लिनचैली पहुंची। अब बाबा केदार की डोली मंगलवार को यहां से केदारनाथ पहुंचेगी। 29 अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिये जाएंगे।
दरअसल, बाबा केदार की डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ...
रेड या ऑरेंज जोन से आएंगे नैनीताल तो होना होगा 14 दिन के लिए क्वारंटाइन
जी हां। जनपद में रेड या ऑरेंज जोन से आने वाले लोगों के साथ कोरोना का संक्रमण न आने पाये, इसकी सावधानी बरतने के लिए नैनीताल में इन लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने रविवार की रात इस आशय के आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा है कि रेड व ऑरेंज...
लॉकडाउन का असर: गंगा तेरा पानी अमृत !
गंगा तेरा पानी अमृत ! जी हां, देवभूमि ऋषिकेश में गंगा का जल इन दिनों अमृत स्वरूप नजर आ रहा है। लॉक डाउन में ऋषिकेश में कल-कल बहती गंगा के निर्मल जल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । इन्हें देखकर दुनियाभर के गंगा भक्त गदगद हैं।
दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से भले ही सहमी हुई हो...



























































