एम्स ने एलोपैथिक के साथ टेलीमेडिसिन ओपीडी भी की शुरू
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने लोगों की सुविधा के लिए एलोपैथी के बाद अब आयुष विभाग की ओर से टेलिमेडिसिन ओपीडी सुविधा शुरू कर दी है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये संस्थान में दूर-दराज क्षेत्रों के मरीजों की सुविधा के लिहाज से कोरोना स्क्रीनिंग ओपीडी व एलोपैथी की टेलिमेडिसिन सुविधा दी जा रही है। शनिवार से अब...
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से यात्रा बंद, यात्रा पड़ावों में फंसे तीर्थयात्री
गौरीकुण्ड से 500 मीटर दूर मार्ग पर हुआ है भारी भूस्खलन
सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड और केदारनाथ में रोके गए हैं तीर्थ यात्री
गौरीकुण्ड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है। इससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही भी ठप हो गई है और यात्रा को रोक दिया गया है। मार्ग बंद होने से तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ, गौरीकुण्ड...
मुख्यमंत्री ने प्रदान किये राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली एवं राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार
राज्य की 21 महिलाओं एवं किशोरियों तथा 22 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को किया गया पुरस्कृत
अगले वर्ष से राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे 31 हजार
आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेंगे 11 हजार के स्थान पर 21 हजार रुपये
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को यहां राज्य सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विकास विभाग द्वारा आयोजित...
अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे जल्द ही अस्पताल से घर लौट सकते हैं। अभिषेक बच्चन ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। जूनियर बच्चन लंबे समय से मुंंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। बच्चन परिवार के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है।
अभिषेक बच्चन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा-'वादा तो...
उत्तराखंड के प्रो. जोशी बने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
नरेन्द्र मोदी की सरकार में उत्तराखंड के एक और लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शिक्षाविद् प्रो. प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. प्रदीप कुमार जोशी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग...
उत्तराखंड में एक साल में हेली सेवाओं का हुआ काफी विस्तारः त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में वेबिनार के माध्यम से दूसरे हेलीकॉप्टर समिट का शुभारंभ किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार तथा फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन में देश में हेली सेवाओं की स्थिति एवं संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने ‘‘हेलीकॉप्टर द्वारा क्षेत्रीय संपर्क में मजबूती और आपात...
देहरादून में शनिवार, रविवार को बाजार बंद नहीं होगा
राजधानी देहरादून में इस बार शनिवार और रविवार को बाजार बंद नहीं रहेगा। पुरानी व्यस्था के मुताबिक तहसील वार साप्ताहिक बाजार बंदी लागू रहेगी। यह जानकारी शुक्रवार को जिला अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह त्योहारों के चलते बंदी लागू नहीं थी। इस बार दो दिवसीय बंदी के स्थान पर सप्ताहांत बंदी पुरानी प्रकिया...
रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब
- सुशांत एक्टिंग छोड़कर कुर्ग में जैविक खेती करना चाहते थे लेकिन रिया कर रही थी परेशान
- मानसिक तौर पर परेशान करके रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया
(नई दिल्ली) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। बिहार सरकार ने कहा है कि सुशांत के पिता ने शिकायत दी है कि...
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अब नहीं मिलेंगे “बंगला चपरासी/खलासी”
नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी (टीएडीके) के रूप में जाना जाने वाला "बंगला चपरासी" की तैनाती को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को भेजे आदेश में टीएडीके की नियुक्ति से संबंधित मुद्दा रेलवे बोर्ड की समीक्षा के अधीन है। इसलिए यह निर्णय लिया गया...
हाई कोर्ट ने दून विवि कुलसचिव को हटाने के दिये आदेश
हाई कोर्ट ने दून विश्वविद्यालय के कुलसचिव की नियुक्ति को अवैध बताते हुए उनके समस्त वित्तीय अधिकार सीज कर उन्हें पद से हटाने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। दरअसल, देहरादून निवासी शांति प्रसाद भट्ट ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर...



























































