लाकडाउन के दौरान महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमें होंगे वापस
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में आज दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में कोविड काल में दर्ज मुकदमें को सरकार ने वापस ले लिया। साथ ही 2016 में बनाये गए विकास प्राधिकरण को समाप्त कर दिया गया।
शुक्रवार रात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में पहली कैबिनेट आयोजित हुई। मंत्रिमंडल की बैठक होने के...
तीरथ की कैबिनेट में भी बरकरार रहा पौड़ी का दबदबा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में भी पौड़ी जिले का दबदबा बना रहा। पौड़ी जिले से मुख्यमंत्री सहित पांच लोग मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री जनपद पौड़ी के मूल निवासी हैं, जबकि दो कैबिनेट व एक राज्यमंत्री जिले की विधानसभा क्षेत्रों से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट में भी...
तीरथ कैबिनेट: नए चेहरों को जोड़ा लेकिन पुरानों को नहीं छोड़ा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में आज चार नए चेहरे शामिल किये गये, लेकिन किसी पुराने चेहरे को भी नहीं छोड़ा गया। त्रिवेंद्र सरकार के जमाने के मंत्रियों के परफाॅरमेंस को कसौटी पर तौलने की जगह इस वक्त भाजपा हाईकमान ने सभी को साथ लेकर चलने पर जोर दिया है। यही वजह है कि कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले वे...
तीरथ मंत्रीमंडल ने ली शपथ, चार नये चेहरे
तीरथ सिंह रावत मंत्रीमंडल के सदस्यों ने शनिवार शाम राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। नये मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं:
सतपाल महाराज
बंसीधर भगत
हरक सिंह रावत
बिशन सिंह
यशपाल आर्या
अरविंद पांडे
सुबोध उनियाल
गणेश जोशी
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार:
डॉ धन सिंह रावत
रेखा आरियाँ
यतीश्वरानंद
हरिद्वार में कुंभ के पहले शाही स्नान पर शाम 5 बजे तक 40 लाख लोगों ने किया स्नान
धर्मनगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ का पहला शाही स्नान सम्पन्न हुआ। भोर सवेरे सेे ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शाही स्नान में पहुंचे और संतों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। मेला प्रशासन के अनुसार शाम 5...
उत्तराखंड : कुंभ मेले के प्रथम शाही स्नान में पहुंचे मुख्यमंत्री, संतों का किया स्वागत
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शाही स्नान के लिए मां गंगा के तट पर आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।
-सीएम तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और...
केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित,17 मई को प्रातः 5 बजे खुलेंगे
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार विद्वान आचार्यों, देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों व हक-हकूकधारियाें की मौजूदगी में घोषित कर दी गयी है। इस वर्ष भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 17 मई को ब्रह्म बेला पर प्रातः 5 बजे...
महाशिवरात्रि विशेषः बारह माह खुला रहता है कल्पेश्वर महादेव मंदिर
उर्गम घाटी का कल्पेश्वर महादेव मंदिर हिमालय के पंच केदारों में एक है। पंचम केदारों में शुमार 12 माह खुला रहने वाला यह एक मात्र शिवालय है। भगवान कल्पेश्वर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां भगवान केदार के जटा स्वरूप की पूजा की जाती है। यह मदिर पर्यटन विकास परिषद की नजरों से ओझल है।
-पंच केदार...
भारत-उज्बेक सैन्य अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक-2' का दूसरा संस्करण बुधवार से उत्तराखंड में रानीखेत के पास चौबटिया में शुरू हुआ। युद्ध-कौशल को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह आतंकवाद-निरोधक अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'डस्टलिक-2' की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इस अभ्यास का पहला...
तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ
तीरथ सिंह रावत ने देहरादून राजभवन में उत्तऱाखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ रावत सिंह बुधवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ ली। इससे पहले तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर उन्हें नए मंत्रिमंडल का प्रस्ताव सौंपा।
नेता चुने जाने के बाद...


























































