महिला सांसद ने राज्यसभा में उठाया ‘फटी जींस’ का मामला
महिलाओं के कपड़ों को लेकर उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को राज्यसभा में प्रियंका चतुर्वेदी ने ‘फटी जींस’ का मामला उठाया और पूछा कि क्या गंभीर मुद्दों की देश में कमी हो गई है कि महिलाओं के कपड़ों पर बयान दिया जा रहा है।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को उच्च सदन...
देवप्रयाग के जंगलों में लगी आग बाह बाजार क्षेत्र तक पहुंची, लोगों में दहशत
तीर्थनगरी देवप्रयाग से सटे नृसिहांचल पर्वत पर तीन दिन से लगी आग अब नगर के बाहबाजार क्षेत्र तक पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई है। आग निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के परिसर के समीप तक पहुंच गई है। कई हेक्टेयर तक फैली इस आग से चीड़ के जंगलों सहित वन्य जीवों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
वन विभाग...
पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दिशा में दौड़ी, देखें वीडियो
दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस रोलडाउन हो गई और गंतव्य की ओर जाने की बजाय विपरीत दिशा में दौड़ पड़ी। मामले की सूचना लोको स्टाफ और गार्ड ने कंट्रोल रूप को दी। इसके बाद जैसे-तैसे ट्रेन को खटीमा के गेट संख्या-35 के पास रोका गया। इसके बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से आगे भेजा गया। पूरे...
मुख्यमंत्री के तेवर सख्त, लोनिवि के दो अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सख्त तेवर अपनाते हुए सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने पर लोक निर्माण विभाग के दो अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश देते हुए जांच बैठा दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किलोमीटर 154-155 में...
बद्रीनाथ धाम बनेगा ‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिलटाउन’
बद्रीनाथ धाम को 'स्मार्ट स्प्रिचुअल हिलटाउन' के रूप में विकसित करने के लिए केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट और पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच 19.3 करोड़ रुपये का करार हुआ है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की धनराशि कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बदरीनाथ धाम के विकास कार्यों में खर्च होगी।
पर्यटन के सचिव दिलीप जावलकर व पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया...
‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का पालन करें : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक में 'दवाई भी, कड़ाई भी' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास कहीं भी लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को एक साल से ज्यादा हो रहा है। भारत के लोगों...
तीरथ के ‘फटी जीन्स’ टिप्पणी पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दिया जवाब
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में विवादित बयान दिया जिसके बाद इसे लेकर राजनीति और समाज में सरगरमियां तेज हो गई हैं। दरअसल सीएम ने युवाओं के रिप्ड जीन्स यानी फटी जीन्स पहनने को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह बच्चों के लिए सही वातावरण नहीं है। सीएम ने इस दौरान...
उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज
उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज सुनाई पड़ी है। इस बार बागेश्वर की महिलाओं ने 500 से ज्यादा पेड़ों को बचाने का संकल्प लेते हुए व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला है। इन महिलाओं का कहना है कि कमेड़ीदेवी-रंगथरा-मजगांव-चौनाला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 500 से अधिक पेड़ों को काटने के आदेश को लागू नहीं होने दिया जाएगा। जाखनी...
उत्तराखंडः मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास 14 विभाग
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद की शपथ के पांचवें दिन मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। तीरथ सिंह कैबिनेट के सदस्य और त्रिवेंद्र मंत्रिपरिषद के सहयोगी जो विभाग तब देख रहे थे, लगभग उन्हीं विभागों का आवंटन किया गया है। बाकी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गोपन मंत्रिपरिषद, कार्मिक, अखिल भारतीय...
उत्तराखंड में 10 हजार तैनात होंगे वन प्रहरी
वन और जन की दूरी कम करने के लिए तथा वन प्रबंधन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने उद्देश्य से 10 हजार वन प्रहरी को तत्काल प्रभाव से तैनात किया जा रहा है।
सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वनाग्नि की समीक्षा की। इस दौरान उत्तराखंड में महिलाओं काआर्थिक सुदृढ़ीकरण करने तथा वनाग्नि प्रबन्धन में...



























































