हेलीकॉप्टर यात्रा का सारा खर्च चुकायेगी पार्टी, मानी गलती
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा द्वारा अपनी यात्राओं के लिए सरकारी हेलीकाप्टर का उपयोग करने से विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इन दोनों यात्राओं पर जितना भी खर्च आया है, उसे भाजपा अदा करेगी। उन्होंने यह भी माना...
तपोवन-रैणी आपदा में लापता लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
तपोवन-रैणी दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के क्रम में सभी जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने के पश्चात अभिहित अधिकारी जोशीमठ (परगना अधिकारी/एसडीएम) कुमकुम जोशी ने शुक्रवार को लापता छह स्थानीय लोगों को मृत घोषित करने प्रारम्भिक आदेश जारी कर दिए। ये सभी छह लोग...
त्रिवेंद्र सिंह रावत का छलका दर्द, महाभारत के चरित्र अभिमन्यु से कर दी अपनी तुलना
पद से अचानक हटाए जाने को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की आहत भावनाएं एक होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छलक पड़ीं जहां उन्होंने अपनी तुलना महाभारत के चरित्र अभिमन्यु से कर डाली जिसे अपने ही परिवार के लोगों ने युद्धभूमि में छल से मारा था। यहां बालावाला में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य...
ठगी के आरोपित को पौड़ी पुलिस ने मिजोरम से किया गिरफ्तार
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपित युवक को पौड़ी पुलिस ने मिजोरम से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विदेश में नौकरी लगाने के नाम...
नहीं होगा भेल का निजीकरणः जावड़ेकर
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के निजीकरण की चर्चा एवं भेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं विधायक रानीपुर आदेश चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से उनके आवास पर वार्ता की। इस दौरान जावड़ेकर ने कहा कि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स का...
उत्तराखंड: मिशन 2022 में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया और पदाधिकारियों को निर्देश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मिशन 2022 के लक्ष्य फतह के लिए जी-जान से जुटने और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाब देने को कहा है।
गुरुवार देर रात बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पार्टी पदाधिकारी और मंत्रियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनावी...
उत्तराखंड के पब्लिक स्कूल अब लेंगे फीस
कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों से फीस नहीं लेने के मामले पर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि सरकार ने कक्षा 6 से 8 तक तथा 9वीं एवं 11वीं की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों से फीस लेने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि...
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से निकलकर दो हाथी पहुंचे रेलवे स्टेशन
आबादी वाले क्षेत्रों में इन दिनों जंगली हाथियों व गुलादारों की दस्तक वन महकमे के लिए चुनौती बनी हुई है। बीती देर रात तीन बजे राजा जी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से निकल कर दो विशालकाय हाथी रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। ये हाथी काफी देर तक प्लेटफार्म और रेलवे ट्रेक पर घूमते रहे। घटना की सूचना मिलते ही वन...
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एहतियातन दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होंगे। बुधवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। बुधवार को पूर्व सीएम समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की कोविड-19 जांच...
त्रिवेंद्र की नई भूमिका पर अभी संशय
प्रदेश सरकार के मुखिया की कुर्सी से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों अजीब से हालातों से गुजर रहे हैं। त्रिवेंद्र के केंद्रीय राजनीति में नई पारी की बातें तो कही जा रही हैं, लेकिन स्पष्ट फिलहाल कुछ नहीं है। कुछ इसी तरह के अनुभव से पूर्व में बीसी खंडूडी, डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा जैसे पूर्व...



























































