उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा निरस्त
उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा कोरोना से बचाव को देखते हुए निरस्त कर दी गई है। इस संबंध में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी कर दिए हैं।
शुक्रवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 1 जून 2021 को...
बाबा रामदेव का यू-टर्न : ‘डॉक्टर धरती के भगवान, जल्द लगवाऊंगा वैक्सीन’
योगगुरु बाबा रामदेव अब शायद आयुर्वेद बनाम एलोपैथी विवाद को विराम देना चाहते है। एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को लेकर तल्ख दिखने वाले बाबा रामदेव थोड़ा नरम पड़ते हुए दिख रहे है। यहीं कारण है कि बाबा रामदेव अब कोरोना की वैक्सीन लगवाने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहली बार बाबा रामदेव किसी कार्यक्रम में मास्क पहने...
उत्तरकाशी: जिला आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता निलंबित
आबकारी सचिव सचिन कुर्वे ने जिला आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता को निलंबित कर दिया है। आबकारी सचिव सचिन कुर्वे की ओर से जारी आदेश के अनुसार अपर आबकारी आयुक्त देहरादून के पत्र की जांच के बाद जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आबकारी आयुक्त उत्तरकाशी प्रतिमा गुप्ता पर कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्ट्या सही पाए गए हैं।
अग्रिम आदेश तक जिला...
जेंटलमैन कैडेटों को सेना के मूल्यों पर उतरना होगा खरा : हरिंदर सिंह
लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने गुरुवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के स्प्रिंग टर्म कमांडेंट परेड की सलामी ली। कमांडेंट परेड में 341 भारतीय और नौ मित्र देशों के 84 जेंटलमैन कैडेट शामिल हुए। पासिंग आउट परेड 12 जून को होगी।
परेड की सलामी के मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने सभी जेंटलमैन कैडेटों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने...
उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश ने मचाई तबाही, मालदेवता में आया मलबा
देहरादून सहित राज्य भर में देर रात से हो रही प्री-मानसून की मूसलाधार बारिश ने जहां तापमान और उमस भरी गर्मी से राहत दी है तो वहीं दून मालदेवता सहित चारधाम मार्गों पर बोल्डर और मलबा आने से यातायात बाधित हआ है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में अगले चार दिन यानी 14 जून तक हल्की से भारी बारिश होने...
हरिद्वार: अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
जिला हरिद्वार के पुरानी तहसील के पास बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया, किन्तु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान टांडा भनेड़ा गांव के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी...
क्या है पर्यटन व्यवसाय के लिए 28.99 करोड़ रुपये के पैकेज में?
महामारी से बुरी तरह प्रभावित प्रदेश के पर्यटन उद्योग की परेशानियों को समझते और पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के विभिन्न एसोसिएशनों से प्राप्त प्रतिवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पर्यटन व्यवसाय के लिए 28.99 करोड़ रुपये के पैकेज राहत दी है। इसके तहत पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न व्यवसायियों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकारी की...
नौकरशाही से नाराज हुए प्रीतम
नौकरशाही के कामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने अपनी विधानसभा चकराता में कोरोना की रोकथाम के लिए विधायक निधि से स्वास्थ्य उपकरण खरीदने की स्वीकृति दी थी लेकिन स्वीकृति की जानकारी उन्हें नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रीतम सिंह...
उत्तराखंड कैबिनेट: कोरोनाकाल में अनाथ बच्चों को हर माह सरकार देगी 3000 रुपये
उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में 14 विषयों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की। कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों पर अहम फैसला लिया गया। सीएम वात्सल्य योजना के तहत सरकार ने निर्णय लिया है कि मार्च 2020 से 21 तक जिन बच्चों ने कोरोना काल के कारण अपने माता- पिता को...
उत्तराखंड एसटीएफ ने किया करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश
उत्तराखंड पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल एप के माध्यम से 250 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। आरोपित की गिरफ्तारी नोएडा से गिरफ्तार की गई है। इस गिरोह के सदस्य 15 दिन में पैसा दोगुना करने के नाम पर पैसा निवेश करवाते थे। आरोपित के पास से 19 लैपटाप, 592 सिम कार्ड, पांच...



























































