कांग्रेस नेत्री इंदिरा ह्रदयेश पंचतत्व में विलीन
कांग्रेस की आयरन लेडी और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का सोमवार को यहां रानीबाग के चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
पुत्र सुमित हृदयेश ने मुखाग्नि दी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस लौटे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने चित्रशिला घाट पर पहुंचकर...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत आम और खास ने इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को यहां नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदेश को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से सीधे हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंदिरा हृदयेश के आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें आखिरी विदाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कहा कि इंदिरा ह्रदयेश का असमय जाना प्रदेश की राजनीति के...
ऋषि गंगा मे बढ़ते जल स्तर के कारण रैणी में बना वैली ब्रिज खतरे की जद में
बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारीश के बाद एक बार फिर ऋषि गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बढते जलस्तर ने रैणी में बीआरओ द्वारा बनाए गए वैली ब्रिज को भी खतरा हो गया है। इस व्रिज के एक ओर के एबेडमेंन्ट की क्रेट वाल खिसकने से पुल के क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा है। सूचना...
कांग्रेस अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाती तो ‘इंदिरा’ ही होतीं ह्रदयेश
यह 18 जुलाई 2018 का वाकया है। मेरे मोबाइल फोन की घंटी बजी तो लाइन पर डाॅ. इंदिरा हृदयेश के पीआरओ थे। मुझे बताया कि मैडम बात करना चाहती हैं। अगले पल लाइन पर डाॅ. इंदिरा हृदयेश थीं। आज के दिन तब उत्तराखंड के प्रमुख अखबार में कांग्रेस के समीकरणों पर हरीश का कद बढ़ाया, तो प्रीतम को दी राहत शीर्षक से मेरी...
उत्तराखंडः नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश का निधन
उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ इंदिरा ह्रदयेश का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। ह्रदयेश पार्टी की बैठकों में हिस्सा लेने और पार्टी के वरिष्ठ नेताों से मिलने के लिये दिल्ली में थी। बताया जा रहा है कि यहां उन्हे दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस की कद्दावर नेता...
आपदा प्रभावित व्यापारियों को सरकार से मदद का इंतजार
मई में शांता नदी में दशरथ पहाड़ पर बादल फटने से आये उफान से शांति बाजार में हुई तबाही से प्रभावित दुकानदारों को एक माह बाद भी सरकार से राहत का इंतजार है। प्रदेश के मुखिया तीरथ सिह रावत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों को उचित सहायता दिये जाने की घोषणा की थी। प्रशासन दैवीय आपदा से हुई...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 13से दो दिन के दिल्ली दौरे पर
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने दो दिवसीय दौरे पर 13 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। वे केन्द्रीय और राज्य मंत्रियों से मुलाकात कर संबंधित विभाग के योजनाओं को लेकर राज्य के विकास के लिए चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 13 जून (रविवार सायं) को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां...
रुद्रप्रयाग के नरकोटा गांव में बारिश से भारी नुकसान
रुद्रप्रयाग जनपद के अनेक हिस्सों में बारिश जारी है। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटे नरकोटा गांव में भारी नुकसान हुआ है। यहां बारिश का पानी और मलबा कई आवासीय घरों में घुस गया। रात के समय गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
सुबह होने पर...
आईएमए में पासिंग आउट परेड: थल सेना को मिले 341 युवा अधिकारी
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को कड़े प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड (पीओपी) के अंतिम पगबाधा को पार करते हुए 341 युवा अफसर बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए। परेड की सलामी पश्चिमी मुख्यालय कमान के जेओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने ली। कुल 425 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों के हैं। उत्तराखंड के...
उत्तराखंड : साइबर ठगी का एक और सदस्य गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोबाइल एप के माध्यम से 250 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एक और सदस्य को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी व मुख्य प्रवक्ता पुलिस अभिनव कुमार ने शुक्रवार को उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा साइबर फ्रॉड रैकेट मामले में प्रेस को ब्रीफ में यह...


























































