कुंभ में फर्जी टेस्टिंग की जांच डेढ़ महीने बाद भी नहीं हुई पूरी
कुंभ कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़ा मामले में जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। डेढ़ महीने से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस की एसआईटी टीम एक आरोपित को ही गिरफ्तार कर पाई है।
हालांकि, पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पिछले 2 दिनों से...
उत्तराखंड सरकार ने वन्दना कटारिया को ब्रांड एंबेसडर बनाया
टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम ऊंचा करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर होंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए यह घोषणा की। उन्होंने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि कि महिला सशक्तीकरण...
हाकी खिलाड़ी वंदना समेत 22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान
उत्तराखंड सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हाकी टीम की वंदना कटारिया समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। अगले साल से सरकार 51 हजार पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी...
ईडी की जांच में खुलासा, कुंभ टेस्टिंग में हुई धांधली
प्रेम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट और मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। ईडी ने इस दौरान घंटों छापेमारी की। डॉक्टर संध्या शर्मा के हास्पिटल के साथ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई उत्तराखंड सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की गई थी। ईडी के अधिकारियों ने जांच के बाद...
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के विरुद्ध मुकदमा, वार्डन गिरफ्तार
देहरादून के कुछ नशा मुक्ति केंद्र कई बार चर्चा में रहे हैं। ऐसे ही एक नशा मुक्त केंद्र में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओं के बयान के आधार पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक विद्या दत्त रतूड़ी और वार्डन विभा सिंह के विरुद्ध धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर वार्डन को...
कैसी होगी नंदादेवी लोकजात यात्रा?
चमोली जिले की प्रसिद्ध नंदा देवी लोकजात यात्रा के आयोजक चिंतित हैं। यात्रा का आयोजन अगस्त माह के अंत में किया जाना है। वर्तमान में बारिश से यात्रा के क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने...
चारधाम यात्रा न होने से पीआरडी के जवानों के सामने आर्थिक संकट
चमोली जिले में कोरोना के चलते चार धामयात्रा न होने से व्यापारियों, तीर्थपुरोहित के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के प्रशिक्षित जवान भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस के साथ पीआरडी के जवानों को भी ड्यूटी पर तैनाती किया जाता था।
बता दें, जिले में वर्तमान में पीआरडी के1099 प्रशिक्षित जवान पंजीकृत हैं।...
परिंदों का मनमोहक संसार, प्रभात ने खोजा रोजगार
मंडल घाटी के सिरोली गांव के प्रभात बिष्ट ने जहां चाह वहां राह कहावत को चरितार्थ किया है।बिष्ट ने परिंदो के मनमोहक संसार (बर्ड वाचिंग) में रोजगार खोज लिया है। उन्हें इससे अच्छी खासी आमदनी हो रही है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रभात ने 2017 में बर्ड वाचिंग और गाइड के रूप में काम करना शुरू किया...
यूरोप की माउंट एलब्रुस को नापेंगे एसडीआरएफ के राजेंद्र नाथ
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से आरक्षी राजेन्द्र नाथ यूरोप सबसे ऊंची चोटी, माउंट एलब्रुस को फतह करेंगे। सेनानायक एसडीआरएफ नवनीत सिंह ने उन्हें पुलिस प्रतीक चिह्न देकर रवाना किया गया। 360 माउंट एक्सप्लोरर मुम्बई द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया है...
गंगा घाटों पर हुड़दंग करने वाले नौ गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं धार्मिक स्थलों पर गंदगी आदि करने से रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन मर्यादा के तहत शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने आज ब्रह्मकुंड एवं मालवीय घाट हरकी पौड़ी पर गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
आरोपितों ने...



























































