उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढ़ा
प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।सरकार के सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 9 अगस्त को जारी किए गए दिशा-निर्देशों को बढ़ा दिया गया है। राज्य में रात्रिकालीन कोविड र्कफ्यू 17 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी व्यवस्था के अनुसार इन निर्देशों को शिथिल कर सकते हैं। इस अवधि में...
उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब
सिंगिंग रियलीटी शो इंडियन आइडल के सीजन-12 में जीत का खिताब उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया, जबकि क्रमश दूसरे और तीसर स्थान पर अरुणिमा कांजीलाल एवं सायली कांबले रहीं। इसी तरह चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश, 5वें पर निहाल टोरो और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं। उधर, पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी...
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ कहा
उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ बताया है। यह वह विवादित प्रस्ताव है जिसमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय के 48 ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ श्रेणी के अधिवक्ताओं को ‘उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से अधिक मेधावी’ बताते हुए देशभर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश...
‘नेगी दा’ का सम्मान या फिर से सियासी अरमान
40 साल से ज्यादा समय से अपने गीतों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे नरेंद्र सिंह नेगी 'नेगी दा' को लेकर एक चर्चा जोरों पर है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सचमुच इस बार 'नेगी दा' को पद्म पुरस्कार मिल जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पद्म पुरस्कार के लिए...
देश में पहली बार उत्तराखंड में शुरू हुई ‘सचल न्यायालयों’ की व्यवस्था
उत्तराखंड में अब न्यायालयी मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान उच्च न्यायालय परिसर से पांच ‘सचल न्यायालय’ वाहनों को अन्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस...
देश में पहली बार गवाहों के पास जाएगा न्यायालय
उत्तराखंड में अब अदालती मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। आवेदन किये जाने पर इंटरनेट सहित सभी अत्याधुनिक व आवश्यक सुविधाओं के साथ ‘मोबाइल ई-कोर्ट’ उनके पास तक पहुंचेगी और वहीं से गवाह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में अपनी गवाही दे सकेंगे। ऐसी सुविधा उपलब्ध...
मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाना गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को भारी पड़ा
मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाना गुरुद्वारा नानकमत्ता के प्रबंधन समिति को काफी भारी पड़ा । अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरजीत सिंह ने समिति के 3 सदस्यों को कड़ी सजा सुनाई है।
गत दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक रोड शो के दौरान गुरुद्वारा नानकमत्ता पहुंचे थे, जहां उनके सम्मान में महिलाओं ने नृत्य किया था और...
जान जोखिम में डालकर आने जाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण व स्कूली बच्चें
चमोली जिले के विकासखंड दशोली स्थित ग्राम पंचायत स्यूंण को जोड़ने वाली सड़क बीते 31 जुलाई को भारी बारिश के कारण दो सौ मीटर से अधिक सड़क और लुदाउं गदेरे पर बना लकड़ी का पुल बह गया था, जो वर्तमान तक जस की तस स्थिति में होने के चलते ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक आने और बच्चों को स्कूल...
नशे को जड़ से काटने के लिए पुलिस ने शुरू किया नशा करने वालों का सर्वे
उत्तरकाशी जिले में नशा तस्करी व नशे को जड़ से खात्मे के लिए पुलिस की ओर से प्रत्येक थाने में सर्वे कराया जा रहा है।इस कदम से हर थाने की बीट इलाके में नशा करने वालों का पता लगाया जा सकेगा। लगातार हर महीने अलग-अलग थानों से चरसी और स्मेकियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया...
अब हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। हरीश रावत ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट मंगलवार को ब्लॉक कर दिया गया था। हरीश रावत...



























































