Page 220

क्यों प्रधानमंत्री को तीर्थ पुरोहित ने लिखी खून से चिट्ठी?

तीर्थ
विश्व विख्यात ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में दो सालों से चल रहा आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से पत्र लिखकर बोर्ड को भंग करने की मांग की। इसके अलावा पुरोहितों ने धाम में सरकार और...

नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए उत्तराखंड को मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये

उत्तराखंड
उत्तराखंड को नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए एक हजार करोड़ रुपये और केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही रोपवे और केबल कार के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से राज्य को मदद मिलेगी। बुधवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री...

त्रिवेणी घाट पर जूता घर तोड़ा, मुकदमा दर्ज

नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट के सुंदरीकरण को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडी) द्वारा बनाए जा रहे जूता घर को तोड़े जाने के मामले में विभागीय अवर अभियंता अनुज कुमार पांडे ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के साथ लगभग 600000 लाख रुपए का हर्जाना का मुकदमा दर्ज कराया है।...

पिता को याद कर भावुक हुईं वंदना कटारिया

वंदना
टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वालीं भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को आपने घर हरिद्वार के रोशनाबाद पहुंची। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान वंदना कटारिया अपने पिता को यादकर भावुक हो गईं। वंदना ने आज जो मुकाम हासिल किया है कि उसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। वंदना कटारिया ने खुद अपने संघर्ष...

वंदना कटारिया हरिद्वार पहुंचीं, हुआ भव्य स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया अपने गांव रोशनाबाद पहुंची। वंदना कटारिया का रोशनाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रोशनाबाद के जिस स्टेडियम में वंदना ने अपने खेल की शुरुआत की थी, उसी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्थानीय विधायकों के साथ ही गांव वालों और परिजनों ने ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत...

नीरज, वंदना नाम के लोगों के लिए चंडीदेवी रोपवे फ्री

यमुनोत्री
हरिद्वार की उषा ब्रेको लिमिटेड ने नीरज और वंदना नाम के लोगों को नील पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मां चंडीदेवी रोपवे में फ्री यात्रा कराने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि ऐसे लोगों को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इस आधार कार्ड में लड़कों या आदमियों का नाम नीरज होना चाहिए। लड़कियों या महिलाओं का नाम...

खेलों में बदलना होगा मेडलों का रंग

खेलों
जापान के टोक्यो शहर में खेले गए ओलंपिक खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। 13 वर्षों के अंतराल के बाद भारत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत पाया है। इससे पूर्व 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल की...

उत्तराखंड में 17 अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को वर्तमान रियायत के साथ 17 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, फिर भी सरकार ने अनलॉक प्रकिया को जारी रखा है। कर्फ्यू की अवधि 10 अगस्त को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। पूर्व दिशा निर्देशों के आदेश...

कोविड-19 का बढ़ता आर-नॉट काउंट चिंताजनकः प्रो. रविकांत

कंट्रोल
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत ने लोगों की लापरवाही से बढ़ते कोविड-19 के आर-नॉट काउंट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेताया कि लोगों ने सरकार की गाइडलाइंस का शब्दश: पालन नहीं किया तो देश कभी भी कोरोना वायरस से मुक्त नहीं हो सकता। दरअसल आर-नॉट काउंट बताता है कि कोविड से संक्रमित एक...

तीर्थ पुरोहित 16 अगस्त से करेंगे भाजपा नेताओं का घेराव

देव स्थानम
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर लामबंद चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूक धारी महापंचायत उत्तराखंड ने 16 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का घेराव करने की घोषणा की है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया गया है। यह जानकारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड...