केजरीवाल मुख्यमंत्री चेहरा और आध्यात्मिक राजधानी की घोषणा कर बढ़ाई सियासी तामपान
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर राज्य के सियासी तापमान को बढ़ा गए। चुनावी समर में भाजपा कांग्रेस को मात देने के लिए उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दुसरी घोषणा...
नंदा देवी लोक जात यात्रा 31 अगस्त से
इस वर्ष नंदा देवी लोक जात यात्रा का आगाज 31अगस्त से होगा। यात्रा का समापन 20 सितंबर को होगा। प्रति वर्ष भाद्र मास के नंदा पक्ष में निकलने वाली बधाण पट्टी की अराध्या नंदा देवी की लोक जात का आयोजन किया जाता है।
मंदिर समिति एवं आयोजन कमेटी कुरूड़, देवराड़ा के तय कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को देवी यात्रा...
कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप में मुख्यमंत्री पद का चेहराः केजरीवाल
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। यह घोषणा मंगलवार को आईटीडीए देहरादून में आप के संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने यह फैसला सुनाया है।। आप ने जनता से सवाल पूछा था कि वो...
नैनीताल में अर्ध नग्नावस्था में मृत मिली महिला के मामले में सनसनीखेज खुलासे
मल्लीताल कोतवाली के पास सोमवार को नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा की अर्ध नग्नावस्था में मिले शव के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतका को साथ लाया और उसकी हत्या कर फरार हुआ युवक अपना नाम ऋषभ तिवारी बताता था, लेकिन उसका वास्तविक नाम इमरान था, और वह कबाड़ी का काम करता था।...
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढ़ा
प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।सरकार के सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 9 अगस्त को जारी किए गए दिशा-निर्देशों को बढ़ा दिया गया है। राज्य में रात्रिकालीन कोविड र्कफ्यू 17 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी व्यवस्था के अनुसार इन निर्देशों को शिथिल कर सकते हैं। इस अवधि में...
उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने जीता ‘इंडियन आइडल 12’ का खिताब
सिंगिंग रियलीटी शो इंडियन आइडल के सीजन-12 में जीत का खिताब उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया, जबकि क्रमश दूसरे और तीसर स्थान पर अरुणिमा कांजीलाल एवं सायली कांबले रहीं। इसी तरह चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश, 5वें पर निहाल टोरो और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं। उधर, पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी...
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ कहा
उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ बताया है। यह वह विवादित प्रस्ताव है जिसमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय के 48 ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ श्रेणी के अधिवक्ताओं को ‘उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से अधिक मेधावी’ बताते हुए देशभर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश...
‘नेगी दा’ का सम्मान या फिर से सियासी अरमान
40 साल से ज्यादा समय से अपने गीतों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे नरेंद्र सिंह नेगी 'नेगी दा' को लेकर एक चर्चा जोरों पर है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सचमुच इस बार 'नेगी दा' को पद्म पुरस्कार मिल जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पद्म पुरस्कार के लिए...
देश में पहली बार उत्तराखंड में शुरू हुई ‘सचल न्यायालयों’ की व्यवस्था
उत्तराखंड में अब न्यायालयी मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान उच्च न्यायालय परिसर से पांच ‘सचल न्यायालय’ वाहनों को अन्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस...
देश में पहली बार गवाहों के पास जाएगा न्यायालय
उत्तराखंड में अब अदालती मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। आवेदन किये जाने पर इंटरनेट सहित सभी अत्याधुनिक व आवश्यक सुविधाओं के साथ ‘मोबाइल ई-कोर्ट’ उनके पास तक पहुंचेगी और वहीं से गवाह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में अपनी गवाही दे सकेंगे। ऐसी सुविधा उपलब्ध...


























































