नीरज, वंदना नाम के लोगों के लिए चंडीदेवी रोपवे फ्री

0
378
यमुनोत्री

हरिद्वार की उषा ब्रेको लिमिटेड ने नीरज और वंदना नाम के लोगों को नील पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मां चंडीदेवी रोपवे में फ्री यात्रा कराने की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा है कि ऐसे लोगों को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इस आधार कार्ड में लड़कों या आदमियों का नाम नीरज होना चाहिए। लड़कियों या महिलाओं का नाम वंदना होना चाहिए। अगर आधार कार्ड में ये नाम हुए तो फ्री में रोपवे से यात्रा कराकर मां चंडीदेवी के दरबार पहुंचाया जाएगा। दरअसल नीरज चोपड़ा और वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वंदना कटारिया की हॉकी टीम भारत के लिए कोई पदक तो नहीं ला पाई, लेकिन टीम ने ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक समेत पूरे ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वाधिक 4 गोल किए हैं। उषा ब्रेको लिमिटेड इन चौंपियंस की लोकप्रियता को भुनाना चाहती है। इसके लिए वह आकर्षक ऑफर लाई है।