Page 219

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ कहा

हाईकोर्ट
उत्तराखंड हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक प्रस्ताव को ‘रद्दी की टोकरी में डालने योग्य’ बताया है। यह वह विवादित प्रस्ताव है जिसमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय के 48 ‘एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड’ श्रेणी के अधिवक्ताओं को ‘उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं से अधिक मेधावी’ बताते हुए देशभर के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश...

‘नेगी दा’ का सम्मान या फिर से सियासी अरमान

नेगी दा
40 साल से ज्यादा समय से अपने गीतों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे नरेंद्र सिंह नेगी 'नेगी दा' को लेकर एक चर्चा जोरों पर है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सचमुच इस बार 'नेगी दा' को पद्म पुरस्कार मिल जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पद्म पुरस्कार के लिए...

देश में पहली बार उत्तराखंड में शुरू हुई ‘सचल न्यायालयों’ की व्यवस्था

उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब न्यायालयी मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान उच्च न्यायालय परिसर से पांच ‘सचल न्यायालय’ वाहनों को अन्य न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस...

देश में पहली बार गवाहों के पास जाएगा न्यायालय

हाईकोर्ट
उत्तराखंड में अब अदालती मामलों के लिए होने वाली गवाहों-साक्ष्यों को गवाही उनके गांव, ब्लॉक में भी हो सकेगी। आवेदन किये जाने पर इंटरनेट सहित सभी अत्याधुनिक व आवश्यक सुविधाओं के साथ ‘मोबाइल ई-कोर्ट’ उनके पास तक पहुंचेगी और वहीं से गवाह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में अपनी गवाही दे सकेंगे। ऐसी सुविधा उपलब्ध...

मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाना गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को भारी पड़ा

मुकुट
मुख्यमंत्री को मुकुट पहनाना गुरुद्वारा नानकमत्ता के प्रबंधन समिति को काफी भारी पड़ा । अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरजीत सिंह ने समिति के 3 सदस्यों को कड़ी सजा सुनाई है। गत दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक रोड शो के दौरान गुरुद्वारा नानकमत्ता पहुंचे थे, जहां उनके सम्मान में महिलाओं ने नृत्य किया था और...

जान जोखिम में डालकर आने जाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण व स्कूली बच्चें

चमोली
चमोली जिले के विकासखंड दशोली स्थित ग्राम पंचायत स्यूंण को जोड़ने वाली सड़क बीते 31 जुलाई को भारी बारिश के कारण दो सौ मीटर से अधिक सड़क और लुदाउं गदेरे पर बना लकड़ी का पुल बह गया था, जो वर्तमान तक जस की तस स्थिति में होने के चलते ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक आने और बच्चों को स्कूल...

नशे को जड़ से काटने के लिए पुलिस ने शुरू किया नशा करने वालों का सर्वे

नशे
उत्तरकाशी जिले में नशा तस्करी व नशे को जड़ से खात्मे के लिए पुलिस की ओर से प्रत्येक थाने में सर्वे कराया जा रहा है।इस कदम से हर थाने की बीट इलाके में नशा करने वालों का पता लगाया जा सकेगा। लगातार हर महीने अलग-अलग थानों से चरसी और स्मेकियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया...

अब हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक

हरीश रावत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। हरीश रावत ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट मंगलवार को ब्लॉक कर दिया गया था। हरीश रावत...

होमस्टे चलाने की बारीकियां सीख रहे ग्रामीण

होमस्टे
ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों को होमस्टे चलाने के लिए हाउसकीपिंग, स्वागत सत्कार और मैनेजमेंट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इससे ग्रामीण अपने होमस्टे का बेहतरीन ढंग से संचालन कर पर्यटकों को आरामदायक सुविधा उपलब्ध करा सकें। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) की ओर से सिक्योर हिमालय परियोजना गंगोत्री भू-क्षेत्र के...

मुख्यमंत्री ने महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को किया सम्मानित

वंदना कटारिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित आवास पर जाकर टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वंदना को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रुपये का...