मौसम विभाग की भारी बरसात की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार दोपहर बाद जारी विज्ञप्ति में कहा है कि देहरादून शहर में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले आशारोड़ी में 17 मि.मी., मोहकमपुर में 15.1 मि.मी. तथा करनपुर में 6.5 मि.मी. वर्षा हो चुकी है।
विज्ञप्ति में कहा...
गंग नहर बंद, उत्तर प्रदेश में मंडराया जल संकट
इन दिनों पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बरसात से गंग नहर में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई है। इसके चलते यूपी सिंचाई विभाग ने हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर को बंद कर दिया है। इस नहर के बंद होने से कानपुर तक की गंग नहर सूख गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी अब गंग नहर...
पंजाब की उठापटक, हरीश रावत से मिलने देहरादून पहुंचे असंतुष्ट विधायक
पंजाब की राजनीतिक उठापटक का शोर अब उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ पंजाब प्रभारी भी हैं। सिद्धू गुट के नेता हरीश रावत से मुलाकात करने देहरादून पहुंचे हैं। इन लोगों ने यहां होटल सरोवर में पंजाब प्रभारी हरीश रावत से भेंट कर अपनी बात रखी।
माना जा रहा है...
इंडियन आयडल विजेता पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर
उत्तराखंड सरकार ने गायक पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति के उन्नयन के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को पवनदीप राजन ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन...
भीमताल में सितंबर से शुरू होगी पैराग्लाइडिंग
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने कहा है कि जनपद के भीमताल में सितंबर से पैराग्लाइडिंग फिर शुरू होगी। आईटीडीबी के अधिकारियों द्वारा जनपद के भीमताल में पैराग्लाडिंग का संचालन करने वाली विभिन्न कंपनियों के उपकरणों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-साहसिक पर्यटन कर्नल अश्विन पुंडीर ने यह बात कही।...
एक वर्ष बाद ‘रिफ्रेश’ हुई नैनी झील, खोल दिए गए गेट
यहां विश्व प्रसिद्ध नैनी झील का जल स्तर 12 फिट यानी अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। इसके बाद झील के गेट खोल दिए गए हैं।
झील को नियंत्रण करने वाले सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस चौहान के अनुसार झील के गेटों झील का जल स्तर 12 फिट रखते हुए जितना जरूरी हो रहा है, उतना खोला जा...
सीमावर्ती गांवों में फंसे ग्रामीणों की सुविधा के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू
भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र को यातयात से जोड़ने वाली जोशीमठ-मलारी सड़क 13वें दिन सोमवार को भी सुचारु नहीं हो सकी है। हालांकि यहां धौली गंगा के तट पर बनाये गये पैदल मार्ग से सोमवार के 110 ग्रामीणों को निकाल लिया गया है। वहीं सोमवार को घाटी में हेली सेवा भी शुरू कर दी गई है। हेली सेवा शुरू होने के...
विधानसभा सत्र: कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में, हंगामे के आसार
मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में हंगामा हो सकता है। इसका का करण विपक्ष की तैयारी है। सोमवार को इस संदर्भ में कांग्रेस के उप नेता करन माहरा ने संकेत दिए।
उन्होंने बताया कि विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन और सड़क दोनों पर सरकार को घेरने का काम करेगा। विधानसभा में जहां विधायक सरकार को घेरेंगे...
तेरह दिन से सड़क बंद, ग्रामीण आमरण अनशन पर
सीमावर्ती गांव को जोड़ने वाला जोशीमठ-नीती घाटी मोटर मार्ग 13 दिन से तमक नाले के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बंद है। इससे इस घाटी में रहने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीण फंसे हुए हैं। लोग सड़क मार्ग को सुचारू करने और फंसे ग्रामीणों को निकालने की मांग करते हुए सोमवार को जोशीमठ तहसील प्रागंण...
देवीधुरा में आठ मिनट चली बग्वाल, चारों खामों के 75 योद्धा घायल, फल-फूलों के साथ पत्थर भी चले
रक्षाबंधन पर चंपावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा मंदिर प्रांगण में हुई बग्वाल में फल फूलों के साथ पत्थर भी चले। लगभग आठ मिनट तक चली बग्वाल में 75 बग्वाली वीर और दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। बग्वाल समाप्त होने के...


























































