उत्तराखंड के पर्यटक अब लक्जरी वैन ‘कैरवान’ में करेंगे सैर
उत्तराखंड के दूरस्थ स्थानों पर अब पर्यटक अल्ट्रा लक्जरी वैन कैरवान से अपने परिवार और दोस्तों के साथ सफर आनंद ले सकेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस विशेष वाहन कैरवान का शुक्रवार को रिबन काटकर शुभारंभ किया।
शुक्रवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के गढ़ी कैंट परिसर में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रिबन काटकर...
उत्तराखंड मंत्रिमंडल: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के साथ लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के साथ कुल 27 प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक के पश्चात शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया बीफ्रिंग में यह...
नेहा कक्कड़ को पुलिस ने प्रशंसकों से बचाया
याद पिया की आने लगी, लंदन ठुमकदा, सेकेंड हैंड जवानी, धतिंग नाच, टुकुर टुकुर, कर गई चुल, काला चश्मा व ऊह ला ला... जैसे आज के दौर के गीतों से युवाओं के बीच प्रसिद्ध हुईं पार्श्वगायिका शुक्रवार को अचानक अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंचीं। नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य के मोहपाश में बंधे उनके पिता सहित परिवार के कई...
रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज, खेलों में जेंडर टेस्ट के ख़िलाफ़ दिखी एक एथलीट की बगावत
अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 'रश्मि रॉकेट' गुजरात के कच्छ की तेज धावक रश्मि पर आधारित है, जिसका किरदार तापसी निभा रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है।फिल्म के इस ट्रेलर को तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-"मिलिए रश्मि से,...
केदारनाथ,बद्रीनाथ की चोटियों में बर्फबारी
केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बरसात हो रही है। दोनों धामों की चोटियों पर ताजा बर्फबारी भी हुई है। इससे धामों में ठंड बढ़ गई है। बारिश और ठंड के बावजूद भी धाम में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी तक 3642 तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
शुक्रवार...
नैनीताल नगर पालिका के सभासदों का इस्तीफा
नैनीताल नगर पालिका के सभी निर्वाचित एवं तीन नामित सभासदों सभासदों ने इस्तीफा दे दिया। कुमाऊं मंडल के आयुक्त को भेजे गए ज्ञापन में नगर पालिका के निर्वाचित सभासद सागर आर्य, सुरेश चंद्र, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, भगवत रावत, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, राजू टांक, मोहन सिंह नेगी व प्रेमा अधिकारी, मनोनीत सभासद मनोज...
भाजपा को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ेगा: अनिल बलूनी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआरडीटी आडिटोरियम सर्वे चौक पर इस मीडिया कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया और कार्यशाला का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया की भूमिका काफी...
शक्तिमान प्रकरण में सीजेएम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को किया बरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच आरोपितों को गुरुवार को शक्तिमान प्रकरण में सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया है। विधानसभा कूच के दौरान साल 2016 में घोड़े की टांग तोड़ने का उन पर आरोप था।
गुरुवार को सीजेएम लक्ष्मण सिंह की अदालत ने गणेश जोशी और अन्य को इस मामले में कोई पुख्ता सबूत न होने के कारण बरी...
चुनाव 2022: प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के उत्तराखंड प्रवास की तैयारियां तेज
भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों की तुलना में चुनावी दृष्टि से प्रयासों में बहुत आगे दिख रही है। इसका प्रमाण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का भ्रमण तय होना है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम उत्तराखंड में मांगे हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
मुख्यमंत्री ने जानी आईएसबीटी की दशा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुविधाओं के संदर्भ में काफी सचेत हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं की दशा देखी। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी...



























































