भाजपा को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ेगा: अनिल बलूनी

0
441
भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईआरडीटी आडिटोरियम सर्वे चौक पर इस मीडिया कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का दीप प्रज्जवन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया और कार्यशाला का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी का पक्ष सही तरह से जनता के बीच में जाए, यह हम सबकी अपेक्षा होती है। इसी व्यवस्था को देखकर यह कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें सोशल मीडिया के लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान दिया।

बलूनी ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा संगठन को हाउसफुल का बोर्ड लगाने की आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के हरीश रावत तथा उनके कुछ करीबियों को छोड़ दिया जाए तो हर व्यक्ति भाजपा में शामिल होना चाहता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही हाउसफुल का बोर्ड लगाने की आवश्यकता पड़ने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हम चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे और 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को वापस सत्ता में लाने का काम करेंगे।