हरिद्वार: फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम सागर वाघमारे पुत्र न्यानोबा वाघमारे है। वह नवी मुंबई, महाराष्ट्र का रहने वाला है।
गिरफ्तार व्यक्ति क्षेत्राधिकारी नगर को स्वयं को 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी बताते हुए अपने व अपनी दोस्त के रहने के लिए गेस्ट हाउस व साथ चलने के लिए...
एक जनपद, दो उत्पाद योजना से चमोली की हस्तशिल्प कला को नयी पहचान मिलने की जगी आस
एक जनपद, दो उत्पाद योजना से चमोली की हस्तशिल्प कला को नयी पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। गत दिनों उत्तराखंड में एक जनपद दो उत्पाद (ओडीटीपी) योजना लागू हो गई है। इसके तहत बाजार में मांग के अनुरूप कौशल विकास, डिजाइन विकास और कच्चे माल के जरिये नई तकनीक के आधार पर प्रदेश जिले में दो उत्पादों का...
केंद्रीय गृह मंत्री शाह 30 को आएंगे दून,जनसभा को करेंगे संबोधित
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्टूबर को देहरादून आएंगे। इस दौरान वे बन्नू स्कूल में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह विभागीय पत्रिका 'सहकार से समृद्धि' का विमोचन और पैक्स कम्प्यूटराइजेशन का विधिवत उद्घाटन कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने केन्द्रीय...
कांग्रेस महंगाई और बेजरोगारी के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव: प्रीतम
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई की वजह से जनता परेशान है, लेकिन भाजपा सरकारें मौन साधे हुए हैं।
बुधवार को निजी भ्रमण के दौरान चंबा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष...
प्रधानमंत्री पांच नवम्बर को पहुचेंगे केदारनाथ धाम
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शुमार बाबा केदारनाथ में शंकराचार्य की समाधि स्थल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम में आना प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के शंकराचार्य समाधि स्थल उद्घाटन करने के बाद आम श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों को शंकराचार्य समाधि स्थल के प्रत्यक्ष दर्शन भी कर सकेंगे। दरअसल वर्ष 2013 की...
भाजपा के विधायकों को मनाने में लगे हैं पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा
भाजपा के कुछ मंत्री और विधायकों के दलबदल की आशंकाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज कांग्रेस नेता हरीश रावत और कांग्रेस के उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें भाजपा के विधायक और मंत्री पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने की बात कही थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए हरीश रावत से पूछा है कि वह यह बताएं...
पेगासस जासूसी मामले की जांच करेगी कमेटी, आठ सप्ताह में रिपोर्ट देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच का आदेश दिया है। तीन सदस्यीय इस कमेटी की अध्यक्षता जस्टिस आर.वी. रविन्द्रन करेंगे। इस कमेटी के दूसरे सदस्य होंगे संदीप ओबेराय और आलोक जोशी। ये कमेटी जांच करेगी कि पेगासस से नागरिकों की निजता का हनन हुआ है कि नहीं। कोर्ट ने...
उत्तराखंड : आपदा में मृतकों की संख्या 77 और घायल 24 हुए
उत्तराखंड में बीते दिनों आयी दैवीय आपदा से हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आपदा नियंत्रण विभाग की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक प्रदेश में 77 लोगों की आपदा से मौत हो चुकी है जबकि 24 लोग घायल, 05 लापता और 232 घर हुए क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आपदा विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 6,...
भाजपा अध्यक्ष के बुलावे पर हरक पहुंचे घर, हुई चर्चा
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के न्यौते पर उनके आवास पहुंचकर साथ में ब्रेकफास्ट किया।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में सरगर्मियां बढ़ने लगी है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंत्री हरक सिंह रावत के दल बदलने की चर्चाओं के बीच उन्हें ब्रेकफास्ट के...
आपदा राहत कार्य: 26 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी
उत्तराखंड आपदा में तत्काल बचाव और राहत के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने निर्देश दे दिए हैं।
डीजीपी अशोक आज जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनपद नैनीताल पुलिस की ओर से आपदा के दौरान किए गए कार्यों के...



























































