उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद, प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप
मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया है। उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से लेकर गंगोत्री तक कई स्थानों पर बाधित हो गया है। जिले में इतनी कड़ाके की ठंड से कई स्थानों पर पेयजल पाइप लाइन फट...
उत्तराखंड में सामुदायिक रेडियो केन्द्रों की स्थापना के लिए नई नीति जारी
उत्तराखंड सरकार ने सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना के लिए नई प्रोत्साहन नीति जारी कर दी है। इस नीति के अंतर्गत सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा और तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष चार लाख का अनुदान रेडियो स्टेशनों के परिचालन के लिए मिलेगा। जिसका...
नैनीताल राजनीति: हेम की घर वापसी के बाद सरिता पर टिकी निगाहें
कांग्रेस से टिकट के एक दावेदार हेम आर्य की भाजपा में ‘घर वापसी’ के बाद नैनीताल विधानसभा में सभी की निगाहें कांग्रेस की दूसरी दावेदार सरिता आर्या पर हैं।
पूर्व में नैनीताल नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं सरिता 2012 के चुनाव में चुनाव से केवल 15 दिन पूर्व कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद से ही सक्रिय होकर पांच वर्ष...
उत्तराखंड: गडकरी बोले, प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा मौका दें
केंद्रीय सड़क,परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा मौका दें। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड बदल रहा है। इसके लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। गडकरी मंगलवार को खटीमा के थारू इंटर कॉलेज में विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी...
‘बुली बाई’ ऐप मामला:इंजीनियरिंग छात्र के बाद मुख्य आरोपी महिला उत्तराखंड में गिरफ्तार
'बुलीबाई' ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी एक महिला है, जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस...
ओमिक्रोन का पता लगाने वाली ओमीश्योर किट को आईसीएमआर ने दी मंजूरी
कोरोना वायरस नए स्वरूप ओमिक्रोन के संकट के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ओमीश्योर किट को मंजूरी दे दी है। इस किट का इस्तेमाल ओमिक्रोन वेरिएंट का पता लगाने के लिए किया जाएगा। इस खास किट का निर्माण टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक द्वारा किया गया है।
मौजूदा समय में भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट का पता लगाने के...
स्वर्ग आश्रम मुनि की रेती ऋषिकेश में 33 लोग कोरोना संक्रमित
स्वर्ग आश्रम मुनि की रेती ऋषिकेश में 35 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद ऋषिकेश प्रशासन ने टिहरी विस्थापित क्षेत्र के निर्मल बाग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में सोमवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नरेन्द्र नगर का रहने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित है। इसके...
केजरीवाल ने शहीदों के स्वजनों को एक करोड़ और पूर्व सैनिकों को नौकरी देने की घोषणा की
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उत्तराखंड की जनता को साधते हुए पांचवीं गारंटी योजना के तहत शहीदों के स्वजनों को एक करोड़ और पूर्व फौजियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दस-दस साल कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया, अब एक बार आप...
नशे में धुत व्यक्ति ने एक्सयूवी राहगीरों पर चढ़ाई, आठ घायल
सरोवरनगरी में नव वर्ष के लिए उमड़ी भीड़ के बीच रविवार सुबह एक कार राहगीरों एवं वाहनों पर टक्कर मारती चली गई। इससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना में नैनीताल क्लब के एक कर्मचारी की पत्नी व उसके सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे सहित करीब 8 राहगीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शराबी चालक को...
नैनीताल : जवाहर नवोदय विद्यालय के 85 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, नहीं है कोई लक्षण
नैनीताल जनपद के गंगरकोट-सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। शनिवार शाम साढ़े आठ बजे आई कोरोना रिपोर्ट में यहां 85 बच्चे पॉजिटिव निकले हैं। अभी भी संक्रमित पाए गए नमूनों की गिनती चल रही है, इसलिए संख्या कुछ घट-बढ़ सकती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सतीश पंत ने बताया कि यहां कुछ...


























































