Page 180

नगालैंड में शहीद प्रदीप का पार्थिव शरीर पहुंचा दून

शहीद
नागालैंड में शुक्रवार को शहीद प्रदीप थापा का पार्थिव शरीर देहरादून स्थित आवास अनार वाला पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अलावा बड़ी संख्या में सैनिक और स्थानीय लोग हवलदार थापा के अंतिम दर्शन को पहुंचे। देहरादून के अनारवाला निवासी 1/3 गोरखा राइफल्स नागालैंड में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार सुबह को ड्यूटी के...

हॉट सीट बनी हरिद्वार, कांग्रेस गुटबाजी में उलझ रही!

उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी दलों ने देवभूमि में चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रदेश में चुनावी रैली, यात्रा और जनसभाओं का दौर जारी है। हर दल के नेता पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर अपनी ताल ठोक रहे हैं। उत्तराखंड की हॉट सीटों में शुमार हरिद्वार विधानसभा सीट को...

भड़काऊ भाषण मामले में दो और लोगों के नाम एफआईआर में शामिल

भड़काऊ
धर्मनगरी में आयोजित धर्म संसद में विवादित बयान को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने वायरल वीडियो क्लिप के आधार एफआईआर में दो संतों के और नाम जोड़ दिये हैं। अमर्यादित भाषा और अभद्र टिप्पणी को लेकर पुलिस ने सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरि का नाम हेट स्पीच मामले में जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय...

एक कोरोना संक्रमित सैलानी फरार

कोरोना
देश-प्रदेश में कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ एक बार फिर कोरोना के प्रति संवेदनशीलता बढ़ गई है। ऐसी परिस्थितियों के बीच भी सरोवरनगरी में नए वर्ष के मौके पर पहुंचा एक सैलानी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद फरार हो गया है। उधर जनपद के खैरना-गरमपानी क्षेत्र में एक छात्र के संक्रमित पाए जाने के बाद उसके...

उत्तराखंड: राज्यपाल पहुंचे भारत-नेपाल-चीन सीमा के अंतिम गांव गुंजी

राज्यपाल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शनिवार को नववर्ष पर पिथौरागढ़ जिले के भारत-नेपाल-चीन की सीमा पर अंतिम गांव गुंजी पहुंचे। राज्यपाल यहां पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), सेना और एसएसबी के जवानों से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने जवानों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जवानों से कहा कि आप हैं तो देश सुरक्षित...

कौसानी में दो साल बाद खिले व्यापारियों के चेहरे

कौसानी
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नए साल के अवसर पर कौसानी में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। महामारी के बाद आ रहे पर्यटकों से पर्यटन व्यवसाइयों के चेहरे में खुशी की लहर है। उन्हें यकीन है कि आने वाला साल नई उम्मीदों से लबरेज होगा। प्रदेश में बागेश्वर जिले का कौसानी विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में एक है।...

कैबिनेट ने दी यमुनोत्री रोपवे निर्माण की मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यमुनोत्री
जानकी चट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की मंजूरी मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार स्वयं पीपीपी मोड पर अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। सरकार स्वयं पीपीपी मोड पर अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। 3846 मीटर लंबाई के इस रोपवे का निर्माण यूरोपीय मानको के अनुसार फ्रांस और स्विट्जरलैंड की तर्ज पर किया जाएगा। इस रोपवे की...

किशोरों का ऑनलाइन पंजीकरण एक से, 3 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण

कोरोना
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जनपद देहरादून में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों को 3 जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इस चरण में उन सभी किशोंरों को टीका लगाया जाएगा, जिनका जन्म वर्ष 2007 में अथवा 2007 से पहले हुआ है। टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा...

हरिद्वार: महिला और मेला अस्पताल में दो महिलाओं सहित 8 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित

कोरोना
हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग में दो महिला कर्मियों समेत 8 स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई दोंनो महिला स्वास्थ्यकर्मी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत हैं। इनमें से एक जिला महिला अस्पताल में तथा दूसरी मेला अस्पताल में तैनात है।मामला संज्ञान में आते ही आला अधिकारियों ने...

कैबिनेट: पुलिस पे ग्रेड पर मुख्यमंत्री लेंगे फैसला

धामी
प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। स्वीकृत प्रस्तावों में अस्पताल की ओपीडी पर सरचार्ज पर रोक तथा पुलिस ग्रेड पे पर निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया जाना शामिल है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार विधवा व वृद्धा पेंशन 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये...