ओपन स्कूलिंग के छात्रों को राहत, कर सकेंगे नीट में आवेदन
देहरादून। नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के छात्रों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नीट कमेटी ने ओपन के छात्रों को आवेदन करने का मौका प्रदान कर दिया है। छात्र अब नीट की वेबसाइट पर लॉगइन कर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने...
डॉ. इरशाद कामिल को मिलेगा 2018 का शैलेंद्र सम्मान
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय-1 हाथीबड़कला देहरादून में 10 वें "शैलेन्द्र सम्मान" की घोषणा की गई। निर्णायक समिति के सदस्य और बॉलीवुड के चर्चित गीतकार डॉ. सागर( जिन्होंने अनारकली ऑफ आरा, दास देव, वाह ताज आदि फिल्मों के गीत लिखे हैं) ने घोषणा की कि 10वां "शैलेन्द्र सम्मान" जाने माने गीतकार डॉ. इरशाद कामिल को शैलेन्द्र जी 95 वीं जयंती 30...
उत्तराखंड आयें तो इन 5 होमस्टे ऑप्शन को आजमाऐं
पिछले महीने दिल्ली के सौरभ गुप्ता अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने नैनीताल पहुंचे, इस उम्मीद के साथ के यहां कुछ दिन शोर शराबे, प्रदूषण से दूर, वादियों में रहकर थोड़ा तरोताजा हो जाएंगे। लेकिन उनके बजट के हिसाब से जो होटल उन्होंने बुक किया, वो अस्तव्यस्त, तंग गलियों में था, जिसके चलते उन्हें वो सुकून नहीं मिला जो...
विधानसभा का बजट सत्र 20 से, तैयारी में जुटा प्रशासन
गोपेश्वर। चमोली जिले के गैरसैंण भरारीसैण में 20 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए चमोली प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर गैरसैण भरारीसैण में व्यवस्थाओं को चाक चैबंद किया जा रहा है। वहीं बजट सत्र में आवश्यक विभागीय सूचना और जानकारियों को भी अपडेट रखने के दिशा निर्देश जिलाधिकारी चमोली...
गुलमर्ग में आईटीबीपी औली की महिला स्कीयरों ने दिखाया कमाल
गोपेश्वर। आईटीबीपी औली जोशीमठ की महिला स्कीयरों ने गुलमर्ग (कश्मीर) में चल रही राष्ट्रीय शीतकालीन सीनियर नोर्डिक क्रास कंट्री चैंपियनशीप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अधिकांश पदकों को जीतकर औली का नाम रोशन किया है।
स्कीइंग के हेड व आईटीबीपी औली के इंस्पेक्टर ओलंपियाड नानक ठाकुर ने सोमवार को बताया कि गुलमर्ग कश्मीर में स्कीइंग की राष्ट्रीय स्पर्धा...
दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे आईटी तकनीकः सीएम
देहरादून। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक सूचना तकनीक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल दिया। प्रदेश का डाटा बेस सेन्टर शीघ्र तैयार करने, सभी न्याय पंचायतों में कामन सर्विस सेन्टर(सीएसएस) की स्थापना के साथ ही वैलून तकनीक के उपयोग पर ध्यान देने के भी निर्देश उन्होंने दिए है। आईटी के क्षेत्र में...
बदल जाएगा दून स्टेशन का चेहरा, बोल पड़ेंगी तस्वारें
(देहरादून) राजधानी देहरादून की रेलवे स्टेशन की दीवारों पर अब प्रदेश के महापुरुष और कालाकारों के साथ यहां की स्थानीय परंपराओं की झलक दिखेगी। और िस काम को अंजाम देने के लिये दर्जनों छात्र-छात्राऐं दिन-रात लगे हुए हैं।
हालांकि चित्रकारी करने का काम अभी रेलवे के आरक्षण काउंटर के मुख्य द्वार पर चल रहा है। वहीं इस अनोखी चित्रकारी से...
1600 योग साधकों ने किया योग आसनों का प्रदर्शन
ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल के गंगा रिसोर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2018 के पांचवें दिन 1600 से अधिक योग साधकों ने योग प्राणायाम अध्यात्म और नेचुरल थेरेपी की शिक्षा प्राप्त की। महोत्सव के पांचवें दिन स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के 150 से अधिक छात्रों ने योग आसनों का प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर बच्चों को योग...
पार्किंग विवाद : मेयर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
रूड़की। कार पार्किंग विवाद में पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मेयर यशपाल राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मेयर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पूर्व राणा समर्थक एवं कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने...
चमोली में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले
गोपेश्वर । चमोली जिले में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश व बर्फबारी के चलते ठंड लौट आयी है। औली सहित तमाम ऊंचाई वाले स्थानों हो रही बर्फबारी से पर्यटक और स्कीयरों के चेहरे खिल उठे।
रविवार को दोपहर बाद चमोली जिले में गरज के साथ बारिश होती रही। ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी भी हुई। इससे चोटियां स्वेत हो...


























































