Page 1248

इस उत्तराखंडी की बदौलत अमेरिका में भी गूंजी उत्तराखंडी ढ़ोल दमौं

वैसे तो आए दिन उत्तराखंड के कलाकार देश-विदेश में राज्य का नाम रौशन करते रहते हैं लेकिन इस बार यह प्रसिद्धी लोक गायक प्रीतम भरतवाण को मिली है। लोक गायक प्रीतम भरतवाण इन दिनों पहाड़ी संस्कृति का झंडा अमेरिका में बुलंद किए हुए हैं। अपने अमेरिका प्रवास में वह नार्थ कैरेलिना की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में अमेरिकियों को ढोल-दमौं की बारीकियां...

आयकर विभाग ने किया 3200 करोड़ के टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश

नई दिल्ली। 447 कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से तो टैक्स काट लिया, लेकिन उसे सरकार के पास जमा नहीं करवाया आयकर विभाग ने 3,200 करोड़ रुपये के टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस क्रम में आईटी डिपार्टमेंट ने 447 कंपनियों का पता लगाया है जिन्होंने अपने कर्मचारियों से तो टैक्स काट लिया, लेकिन उसे सरकार के पास जमा...

यूकेडी ने लगाया मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में एडीएम अरविंद कुमार पांडे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का मांग की। इसके साथ ही सूची में धांधलेबाजी का अरोप लगाते हुए एडीएम के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।...

कुछ ऐसा किया डीएम रुद्रप्रयाग ने की हर तरफ हो रही वाहवाही

रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल के भीतर का गजब का जज्बा है। एक ओर जहां हेलीकॉप्टर से आ रहे सरकार के बड़े अफसर खराब मौसम होने के कारण आधे रास्ते से लौट गए। वहीं आईएएस मंगेश घिल्डियल बर्फबारी में भी पैदल केदारनाथ जा पहुंचे। यही नहीं वापस लौटने के लिए भी उन्होंने हेलीकॉप्टर नहीं मंगाया, बल्कि पैदल ही...

50 सालों बाद ऋषिकेश में गूंजे बीटल्स के गीत

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में रविवार की संध्या ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के नाम रही। द बीटल्स ट्रीब्यूट बैंड के सदस्यों ने पांच दशक बाद ऋषिकेश की धरती पर एक बार फिर बीटल्स के गीत-संगीत के रंग घोले। पचास साल पहले वर्ष 1968 में ब्रिटेन के मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के चार सदस्य जॉन लेनन, पॉल मैक-कार्टने, रिंगो...

मोतीचूर रेंज बाघ शिफ्टिंग के चलते पर्यटकों के लिए बंद

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में वन विभाग द्वारा की जा रही बाघ शिप्टिंग के कारण रेंज को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। वन्यजीव प्रतिपालक प्रदीप कुमार के अनुसार विभाग की टीम जंगल में बाघ की तलाश में जुटी है। जिसका कारण बाघ शिफ्टिंग के तहत यहां पहले से मौजूद मादा बाघ...

गंगा में खनन पर एनजीटी की रोक का किया स्वागत

ऋषिकेश। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों में हरिद्वार में उपखनिजों के चुगान और उनकी निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का पर्यावरणविद और सामाजिक आन्दोलनकारी विनोद जुगलान ने स्वागत किया। विदित हो कि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजय वर्मा की ओर से हरिद्वार में गंगा और उसकी सहायक नदियों में उप खनिजों के...

कोशियारी की राजनितिक इनिंग्स पर विराम? किसके हाथ जायेगी नैनीताल सीट?

भगत सिंह कोश्यारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल से बीजेपी सांसद भगत सिंह कोशियारी ने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने की तरफ इशारा किया है। कोशियारी ने कहा है कि अब वो एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपने जीवन के अनुभवों पर किताब लिखना चाहते हैं। दरअसल कोशियारी के इस इशारे को इस बात से भी जोड़कर देखा जा रहा है कि...

बीजेपी पार्षद को पीटने के आरोप में मेयर यशपाल राणा गिरफ्तार

रुड़की। रुड़की के राम दयाल चौक पर कार पार्किंग को लेकर विवाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद पर हमला करने के आरोप में मेयर यशपाल राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेयर को हिरासत में लिए जाने के बाद देर रात तक गंग नहर कोतवाली में हंगामा चलता रहा। पार्षद और मेयर के बीच हुए झगड़े के...

जाम के झाम से नहीं मिल रहा आराम,लोग परेशान

हरिद्वार। सड़कों के जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। जिस कारण आमजन जाम के झाम से हलकान हैं। रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग एवं शिव मूर्ति चौक के अलावा ललतारौ पुल चौक पर वाहनों की कतारें लगने से यात्री श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा मुख्य मार्गो पर भारी संख्या में थ्री व्हीलर,...