शिक्षा की हकीकत: बिना बच्चों के चल रहें हैं राज्य के 748 स्कूल
देहरादून। उत्तराखंड में 748 स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक भी छात्र नहीं है। इनमें 200 से अधिक स्कूल अल्मोड़ा और पौड़ी मे हैं। साल 2000 राज्य की स्थापना के बाद से यह दो पहाड़ी जिले ऐसे है जिनमें सबसे ज्यादा पलायन हुआ है, विधानसभा सत्र में सरकार ने इस बात की सूचना दी।
भाजपा विधायक एस.एस जीना के एक प्रश्न...
3 लाशों के मौत की गुत्थी सुलझी, टेलर की चिट से पुलिस को मिली मदद
ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम गीता भवन घाट पर मिले तीनों शवों की आगरा पुलिस में शिनाख्त कर ली है ।थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि, "तीनों ही लोग गली नंबर 5, जागेश्वर नगर नगला पदी, न्यू आगरा के रहने वाले हैं। मृतकों में लखन लाल वर्मा उम्र 55 वर्ष,पुत्र दीपक वर्मा उम्र 35 वर्ष और दीपक वर्मा का...
एवरेस्ट फतह के लिये निकले पर्वतारोही पूनम व संदीप
उत्तरकाशी,जिला प्रशासन एवं अंनघा ऐवरेस्ट एसोसियेशन के सौजन्य से आयोजित एवरेस्ट अभियान 2018 में जनपद से चयनित पूनम राणा एवं संदीप टोलिया को राष्ट्रीयध्वज भेंट कर एवरेस्ट फतह करने की शुभकामनाऐं दी। इस खास मौके पर जनपद के सभी गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व पर्वतारोही चंद्रप्रभा एतवाल भी मौजूद थी जिन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने दोनों एवरेस्ट पर्वतारोहण प्रतिभागियों का आटोग्राफ लेते हुए देश, राज्य व जनपद का नामरोशन करने की शुभकामनाऐं दी।
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, उत्तरकाशी से जुङे पूनम राणा व संदीप टोलिया को एवरेस्ट के 7 सदस्यों की टीम का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका मिला है। संदीप टोलिया और पुनम राणा जो नाल्ड गांव उत्तरकाशी, और संदीप जो नाकुरी गांव के है, दोनों के लिए यह खास मौका था ।
बीस साल की पुनम राणा जिनके मातापिता बचपने में ही गुजर गए थे, पिछले दो सालों से टाटा स्टील फाउंडेशन में ट्रेनिंग ले रही है,वहीं संदीप 13 साल से...
राज्य पर बढ़ सकता है 47580 करोड़ का कर्ज
देहरादून: उत्तराखंड पर कर्ज का शिकंजा हर साल और कसता जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कर्ज का बोझ बढ़कर 47580 करोड़ से ज्यादा होने जा रहा है।और बात इतनी बढ़ गई है कि राज्य सरकार को अपने खर्चों की पूर्ति के लिए ऋण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य गठन के वक्त राज्य के हिस्से...
गंगा को स्वच्छ रखने की मुहिम ऋषिकेश में शुरू
ऋषिकेश, गंगा को स्वच्छ रखने की मुहिम 'नमामि गंगे मिशन' के अंतर्गत 16 से 31 मार्च तक गंगा के सटे इलाकों पर राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन पखवाड़े का शुभारंभ किया गया, जिसमे स्थानीय लोगों को गंगा के बारे में जानकारी और महत्वता के बारे में बताया जा रहा है।
साथ ही लोगों को गंगा के प्रति जागरूक किया जा रहा...
20 लाख के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चैेकिंग चौकी आशारोड़ी बैरियर से 2 अभियुक्तगणों को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया | अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंटटाउन पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है |
सद्दाम व मनु सहारनपुर, उत्तर प्रदेश...
18 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट
शुक्रवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री मंदिर के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं।
शुक्रवार को खरसाली में प्रात: तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कपाट खुलने का मुहुर्त तय किया गया है।...
ऋषिकेश के गीता भवन घाट में 3 लाशें मिलने से हड़कंप
ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र स्वर्ग आश्रम गीता भवन की नाव घाट के पास 3 लाशों के मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मृतकों की कपड़ों की जांच की गई तो उसमें शर्ट पर लगी टेलर की चिट से पता लगा है कि यह...
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा प्रस्तावित-पंचेश्वर बांध फिर से विवादों में
भारत-नेपाल सीमा से सटे चम्पवात-पिथौरागढ़ क्षेत्र में स्थित महाकाली और सरयू नदी में प्रस्तावित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बनने वाला पंचेश्वर बांध एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया हैं। बांध के विरोध में देहरादून में उत्तराखंड चेतना आंदोलन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार राज्य में जंगल-जमीन पर आम...
त्रिवेंद्र सरकार ने पेश किया बजट, जानिए खास बातें
गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने 45585 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में त्रिवेंद्र सरकार ने 39957.20 करोड़ का बजट पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 के मुकाबले यह 14.08 प्रतिशत ज्यादा है।
गुरुवार को उत्तराखंड...

























































