बॉक्स ऑफिस पर यश कुमार का जलवा कायम, ‘नागराज’ हुई सुपर-डूपर हिट
मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के एक्शन आइकॉन यश कुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म ‘इच्छाधारी’ की सफलता के बाद 3 अगस्त को बिहार-झारखंड में रिलीज उनकी फिल्म ‘नागराज’ को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली। यह भोजपुरी सिनेमा की एकमात्र सबसे बड़ी ग्राफिकल फिल्म है। इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से यश कुमार ने...
दुर्घटनाः मसूरी खाई में गिरी कार ,तीन घायल
(मसूरी) गुरुवार को थाना मसूरी को सूचना मिली कि कंपनी गार्डन के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। इस सूचना पर थाना मसूरी व फायर स्टेशन मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। मौके पर एक स्विफ्ट कार गाड़ी नंबर UK 07 BE 0420 खाई में गिरी...
पाकिस्तान से आए 39 श्रद्धालुओं को हेमकुंड साहिब जाने से रोका
ऋषिकेश - चमोली जिले में प्रवेश की अनुमति ना मिलने से पाकिस्तान से श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंचे जत्थे को प्रशासन ने ऋषिकेश में रोक दिया है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट दूतावास और संबंधित अधिकारियों से परमिशन लेने की कोशिश में जुटा है, मगर अभी तक उन्हें परमिशन नही मिली है।
लक्ष्मणझूला रोड स्थित हेमकुंड गुरुद्वारे में बीते मंगलवार...
सामाजिक कार्यों के लिए स्वामी चिदानंद मुनि को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
ऋषिकेश ,भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एंव निशा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में संसद भवन एनेक्स नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गंगा संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द मुनि सरस्वती को ’लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पुरस्कृत किया गया।
स्वामी चिदानन्द मुनि ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के...
बारिश ने बुरी तरह से उधेड़ी तीर्थ नगरी की सड़कें
ऋषिकेश। बारिश की मार झेल झेल कर तीर्थनगरी के विभिन्न स्थानों पर महत्वपूर्ण सड़कें बुरी तरह से जख्मी हो गई है। अब इन पर से गुजरना ही लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
ऋषिकेश अधिकांश सड़कें अपनी बेबसी पर आंसू बहा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार आंखों में सुरमा डाले हुए हैं। बारिश की मां जेल जेल कर...
गंदगी से पटे गंगा के घाट
हरिद्वार। कावड़ मेले के दौरान नगर निगम सफाई व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। जहां हर घाट पर गंदगी ही गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं और उसमें से उठती दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है। गंदगी के कारण लोगों को गंगा घाटों पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालात यह...
कांवड़ियों में दिखी सीएम योगी के प्रति दीवानगी
हरिद्वार। हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ मेले की धूम मची है। सम्पूर्ण तीर्थनगरी भगवान शिव के जयकारों से गूंज रही है। इस दौरान आस्था के नए-नए रूप और रंग भी देखने को मिल रहे हैं। कोई भगवान को नाच कर प्रसन्न कर रहा है तो कोई शांति से भोले का जपकर रहा है। लेकिन इन सब के बीच कांवड़ियों...
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख की
देहरादून, थाना पटेल नगर क्षेत्र में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर छह लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के तहरीर पर पुसिल ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मंजू पुरोहित पत्नी राकेश चंद्र पुरोहित निवासी कोरोनेशन डालनवाला थाने तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में बताया कि...
अतिक्रमण हटाओ अभियान में 182 अतिक्रमण चिन्हित
देहरादून। शहर के फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य टास्क फोर्स टीम द्वारा किया जा रहा है। हालांकि बारिश के चलते ध्वस्तीकरण की कर्रवाई में कमी आई है। बुधवार को इस अभियान के अन्तर्गत 182 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण का कार्य सम्पादित किया गया है।...
आंचल हत्याकांडः मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश
(नैनीताल) हाई कोर्ट ने देहरादून के चर्चित आंचल मौत मामले की सीबीआइ जांच के आदेश दिए हैं। देहरादून निवासी अनिल कोहली ने याचिका दायर कर कहा था कि पिछले साल 14 फरवरी को देहरादून थाने में मृतका के पति राहुल पांधी, सास किरण पांधी व दो बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में कहा गया था...



























































