उत्तराखंड के चार जिलों में हल्की वर्षा और  बर्फबारी के आसार

0
374
उत्तराखंड मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पर्वती जिलों में बर्फबारी की संभावना हैं। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फ पड़ने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में 4000 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फ पढ़ सकती है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर में 30.4, मुक्तेश्वर में 19.2, नई टिहरी में 21 पिथौरागढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।