नेलांग घाटी खुलेगी पर्यटन के लिये: मुख्यमंत्री

0
742

हर्षिल एप्पल फेस्टिवल के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेलांग घाटी को पर्यटन के लिये खोला जायेगा। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में पहुँचकर लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। हर्षिल एप्पल फैस्टिवल में मुख्यमंत्री ने सेब की विभिन्न किस्मों की प्रजाति की प्रदर्शनी, फोटो गैलरी एवं गढ़ संग्रालय का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ शॉर्ट मूवी का भी शुभांरभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिलक सोनी द्वारा लिखित पुस्तक टेकिंग गढ़वाल इन हिमालय का भी विमोचन किया। हर्षिल सेब महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि

  • चीन सीमा से लगे प्रदेश के विकास खण्डों भटवाड़ी उत्तरकाशी, धारचूला, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, जोशीमठ चमोली में केन्द्रीय योजना सीमान्त विकास योजना की भांती स्टेट एरिया डेवलपमेंट योजना लागू की जाएगी।
  • नेलांग वैली से 30 किमी आगे तक पर्यटन हेतु खोला जाएगा।
  • सीमावर्ती नेलांग में जिन लोगों की सम्पत्ति है उनके लिए घर बनाने के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की जाएगी।
  • यदि कोई स्थानीय होम स्टे योजना के तहत अपना घर बनाना चाहता है तो उसे होम स्टे योजना के लाभ के अलावा सरकार अलग से सहायता करेगी।
  • सीमावर्ती विकास खण्ड के लिए राज्य में अलग से किसान फंड बनाया जाएगा।
  • किसानों की मांग के अनुरूप हर 15 दिन के भीतर मिट्टी की जांच व सेब के बारे में बागवानां को जानकारियां देने हेतु वैज्ञानिकों को भेजने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
  • किसानों को खेती करने के लिए 1 लाख रूपये तक ब्याज मुक्त ऋण दे रही है। इसके साथ ही कृषि समूह के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।
  • बुजुर्ग किसान, श्रमिक, नाई, होटल, मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों आदि के लिए श्रमयोगी पेंशन योजना लागू की है।

इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि हर्षिल सेब महोत्सव आयोजित होने से किसान व बागवान को इसका लाभ मिला है। सेब की अनेक किस्म की प्रजाति आज हर्षिल में उत्पादित हो रही है। सेब के उत्पादन के लिये मिट्टी की जांच के साथ ही सेब के पेड़ के लिए कब-कब आवश्यक रासायनिक व जैविक खाद व दवाई डाली जानी है इन सबकी जानकारी सेब विशेषज्ञ व वैज्ञानिकों द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि सेब के साथ हम नकदी फसलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि 2022 तक किसान की आय दोगुनी की जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय संतरी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित अधिकारी, स्थानीय ग्रामीण व देशी विदेशी पर्यटक भी मौजूद थे।