देश ने रचा इतिहास, टीके लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ के पार

0
273
कोरोना
FILE

कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने100 करोड़ चीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार सुबह सवा नौ बजे से ही टीकाकरण में उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। करीब पौने दस बजे आते आते देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देशवासियों को बधाई दी। इस ऐतिहासिक मौके पर लाल किले में एक कार्यक्रम रखा गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 103 करोड़, 05 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 10 करोड़, 85 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

बता दें कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। पिछले नौ महीने में देश में 100 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में अब तक 75 फीसदी व्यस्क आबादी को टीके की एक खुराक और 30 फीसदी आबादी को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

एक अरब टीके का लक्ष्य पूरा करना मजबूत राजनीतिक नेतृत्व एवं स्वास्थ्य वर्कर के प्रयासों का प्रतिफल: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने कोरोनारोधी टीकाकरण का आंकड़ा एक अरब के बार होने पर देश को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व, संपूर्ण स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन वर्कर के समर्पित प्रयासों के बिना कम समय में यह असाधारण उपलब्धि संभव नहीं थी।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे देश की प्रगति की सराहनीय प्रतिबद्धता के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। इसके साथ जीवन रक्षक टीकों को विश्व स्तर पर सुलभ बनाने के प्रयासों के संबंध में भी इसे देखा जाना चाहिए।